राजनांदगांव
डोंगरगढ़- विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिनकापार में मंच निर्माण हेतु 1.50 लाख रुपए कि स्वीकृति हुई थी। जो पिछले कुछ वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। और ना ही कहीं स्वीकृति की राशि की बोड लगा है ना ही कुछ लिखा है,।इससे साफ पता चलता है कि, शासन द्वारा स्वीकृति की गई राशि को गबन कर, सरपंच और सचिव द्वारा इस मंच पर अपने -अपने नाम का अमर स्तंभ लगाने के लिए ऐसा कार्य कर रहा है।
इस मंच को देखने से ऐसा प्रतीत होता है जैसे कि मुक्तिधाम का मंच हो और इस मंच पर दाग लगाने से मिट्टी बिखर गई हो , जिससे कि पूरे मंच 2,3 फीट गहरा हो गया है। इस मंच को देखने से ऐसा लगता है कि यह मंच 15 से 20 साल पुरानी मंच हो जो बिखर गया हो। हर तरफ गड्डा ही गड्डा नजर आता है,
मानो यह प्रकृति की देन है ।
छत्तीसगढ़ की सरकार लगातार विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृति कर रहा है जिसे सरपंच और सचिव अपने मनमानी से काम करके घटका जा रहा है।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.