सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू
बालोद।भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर लगातार अपने टीम के साथियों के साथ एवं क्षेत्र के सेक्टर बूथ जोन अध्यक्ष को लेकर गांव गांव उपस्थिति दे रही है और लोगों के बीच जाकर कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों का कर्जा माफ, छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण योजना नरवा, गरवा, घूरवा ,बाड़ी के बारे मेंऔऱ किसान न्याय योजना के बारे में बता रही हैं।ग्रामीणों में कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
श्रीमती सुधाकर ,जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी सिन्हा ,जनपद अध्यक्ष डौंडी बसंती दुग्गा ,जनपद सदस्य शारदा सिन्हा के साथ क्षेत्र के ग्राम ग्राम सहकट्टा, कुआपानी चिकमर्रा, अल्वरखुर्द, अल्वरकला, पिरकोंदुल, बोटेचंद में जनसंम्पर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जनसंम्पर्क के दौरान ग्रामीणों ने सहकट्टा से आंसूलखार रोड निर्माण,नल पाइप लगा हुआ है लेकिन चालू नहीं है, चीचमर्रा के मतदाताओं को वोट डालने कुआपानी जाना पड़ता है जैसे स्थानीय समस्याओं से अवगत कराये जिन्हे दूर किये जाने का विश्वास दिलाया गया।
श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर के साथ स्थानीय जनपद अध्यक्ष भानु प्रताप पुर बृजमती मरकाम,अशोक मंडावी, मिथुन कुमार उइके, बूथ अध्यक्ष हेमंत प्रताप, रवि साहू, अशोक हिडामी,सहित कार्यकर्ता शामिल रहे l


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.