डोंगरगांव
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों को ऋण, फसल के कम मूल्य और कमजोर आर्थिक व्यवस्था से उबारा है – महेंद्र यादव
जिपं सदस्य ने तौलकर किसानों से खरीदा धान, हुआ शुभारंभ
राजनांदगांव।
राज्योत्सव के साथ ही एक नवंबर से शुरु हुआ धान खरीदी के महापर्व के मौके पर जिला पंचायत सदस्य व प्रदेश किसान कांग्रेस महामंत्री महेंद्र यादव ने खरीदी केंद्र पहुंचकर किसानों का सम्मान किया। डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र कसारी एवं खुर्सीपार में पहुंचकर उन्होंने धान खरीदी का शुभारंभ किया। यादव ने स्वयं धान तौलकर किसानों से खरीद की। यादव ने कहा कि यहां धान बेचने व टोकन लेने पहुंचे किसानों में निश्चिंतता और संतुष्टि का भाव दिख रहा है। छत्तीसगढ़ में यह पहली सरकार है जिसने किसानों को पूरा न्याय दिया है।
धान खरीदी केंद्र कसारी एवं खुर्सीपार में जिपं सदस्य महेंद्र यादव ने किसानों का सम्मान कर उनके साथ ही धान खरीदी का शुभारंभ किया। किसानों से उन्हें चर्चा कर भूपेश सरकार की योजनाएं साझा की और न्याय योजना के संदर्भ में बात की। किसानों ने उनसे कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने उन्हें आर्थिक मजबूती दी है। वहीं एक नवंबर से धान खरीदी शुरु कर उन्होंने हमें समय की बड़ी रियायत दे दी है।
जिपं सदस्य महेंद्र यादव ने कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी राज्य के किसानों को ऋण, फसल के कम मूल्य और कमजोर आर्थिक व्यवस्था से उबारा है। वे किसानों के लिए न्याय योजना के रुप में एक नई क्रांति लेकर आए। इससे पहले राज्य के किसान आत्मघाती कदम उठने तक को मजबूर थे। लेकिन अब लोग सरकार की योजनाओं को देखते हुए कृषि की ओर लौट रहे हैं। विकास और परंपरा को साधकर हम अपनी जड़ों की ओर लौट रहे हैं जो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विकास परक सोच का ही नतीजा है।
उन्होंने कहा कि, धान खरीदी सुगम हो गई है। एंड्राईड एप्प ‘टोकन अपन हाथ’ से किसानों को धान बेचने के लिए टोकन मिल रहे हैं जिसके लिए उन्हें कतार में इंतजार करना होता था। बारदाने की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। केंद्रों में चबुतरे और दूसरी व्यवस्थाएं भी पुख्ता है। अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सरहदों पर दूसरे राज्यों से आने वाले धान की निगरानी हो रही है। यहां गलतियों और अनियमितता की कोई गुंजाईश नहीं है।
इस अवसर पर जिपं सदस्य महेंद्र यादव के साथ होमदत्त वर्मा, उषा सिन्हा, मदन मोहन साहू, आशा मंडावी, जयचंद ठाकुर, सलीम खान, नरेंद्र वर्मा, पारस वर्मा, मोरध्वज वर्मा, महेंद्र नागपुरे, मनहरण सिन्हा, दिलीप वर्मा, सेवक, बृजलाल वर्मा रुक्मणी, गजानंद वर्मा, धरम वर्मा, शत्रुहन यादव, मनोज, रामचरण वर्मा, चंद्र कुमार निर्मलकर, बनऊ जोशी, रामानंद साहू, देवनारायण सिन्हा, हनुमान सिन्हा, दानेश साहू, सहित क्षेत्र के किसान भाई एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.