आदिवासी समाज के आरक्षण के कटौती के खिलाफ अनुसूचित जनजाति भाजपा मोर्चा रतनपुर के नेतृत्व में किया गया चक्का जाम....
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर...छत्तीसगढ़ में 32 प्रतिशत आरक्षण कटौती से अनुसूचित जन जाती वर्ग में भारी रोष होने के कारण आरक्षण विरोधी नीतियों के खिलाफ जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा के द्वारा आज 1 बजे खंडोबा सुभाष पेट्रोल पंम्प के सामने नेशनल हाइवे सड़क पर अपनी मांगों को लेकर चक्काजाम किया गया
शासन प्रशासन से लेकर पुलिस बल मुस्तैद रहें 1 घंटे चली चक्का जाम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भूपेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और 12% आरक्षण को वापस लेने की मांग करते हुए
प्रदेश में आंदोलन किया गया भाजपा प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर पूरे प्रदेश जगह जगह पर चक्का जाम किया गया
उसी तारतम्य में रतनपुर हाइवे में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बैनर तले चक्काजाम किया गया है जिसकी वजह से हाइवे पर यातायात प्रभावित रहा, मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा गौरतलब है कि बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 सितंबर को राज्य में 58 प्रतिशत आरक्षण को रद्द करने का फैसला सुनाया था इसके बाद अब 2011 की स्थिति के आधार पर आरक्षण व्यवस्था बन गई है, इसके अनुसार एसटी आरक्षण वर्तमान में 32 प्रतिशत था जो अब 12 प्रतिशत घट कर 20 प्रतिशत हो गया है। ओबीसी 14 प्रतिशत और एससी का आरक्षण 13 से बढ़कर 16 प्रतिशत हो गया है, इसलिए छत्तीसगढ़ में घमासान मचा हुआ है। अनुसूचित जनजाति भाजपा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रतनपुर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए चक्का जाम को समाप्त किया गया




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.