नेशनल चैम्पियनशिप टोंग इल मो डू कराते (स्कूल गेम,ओलंपिक गेम,एशियन गेम) का आयोजन
04 नवम्बर से 06 नवम्बर 2022 तक केरल के कोच्चीकोड में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, इस नेशनल चैम्पियनशिप में भारत के 13 राज्यों से 880 खिलाड़ी,5 ऑफिशियल एवं 15 रेफरी अपने अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व किया। जिसमे छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से टोंग इल मो डु गेम से चयनित खिलाडियो में वंशिका चौहान अरेकेल बसना ने अंडर 17 के 41किग्रा वर्ग में प्रथम स्थान स्वर्ण पदक,प्रिंसी कुर्रे लाखागढ़ पिथौरा ने अंडर 16 के 41किग्रा वर्ग में द्वितीय स्थान रजत पदक, हरजीत कौर राजा सेवैया पिथौरा ने अंडर 15 के 53 किग्रा वर्ग में द्वितीय स्थान रजत पदक जीत कर अपने स्कूल जिला और राज्य का नाम रोशन किया है।इसके साथ छग से कोचएवं ऑफिशियल के रूप जिला शोतोकान कराते संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र डड़सेना गोंड़बहाल पिथौरा को नेशनल चैम्पियनशिप में बेस्ट रेफरी का ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस तरह से टोंग इल मो डु कराते गेम स्कूल में सम्मिलित होने से खिलाड़ियों को नेशनल में अपने जौहर दिखाकर मेडल प्राप्त हुआ है। टोंग इल मो डू फेडरेशन आफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी श्री मो. अरसद ने इन विजेता खिलाड़ियों एवं रेफरी का इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2023 टोंग इल मो डू कराते गोआ और ओलंपिक गेम बांग्लादेश के लिए चयन किया गया है।नेशनल चैम्पियनशिप में विजेता खिलाड़ीयो और रेफरी को पूरी सेल्फ डिफेंस की टीम ने हार्दिक बधाई दी है।सेल्फ डिफेन्स ऑर्गेनाइजेशन के ऑफ छग.के प्रेसीडेंट श्री उपेन्द्र प्रधान, खिलेश्वर बरिहा,मीरा पंडा,राजेश चक्रधारी,दालेश्वर राणा,जगन्नाथ साहू,केदारनाथ दीवान,हेमराज साहू,पूनम सिदार,योगेश्वरी जगत, यमुना यादव,रेशमा कुर्रे,ललिता सिदार,मनीषा चौहान,सतीश निर्मलकर और हेमराज ध्रुव सहित सभी खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दी है। सिकारन फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसीडेंट एवं वरिष्ठ सलाहकार और मुख्य मार्गदर्शक श्री वरुण पाण्डेय छत्तीसगढ़ से गए कोच एवं रेफरी के रूप में गये सेंसाई वीरेन्द्र डड़सेना,प्रशिक्षक वंशिका चौहान,हरजीत कौर और प्रिंसी कुर्रे को मेडल प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्ववल भविष्य की कामना की है।।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.