चंपेश्वर शिव महापुराण कथा का चौथा दिन, उमड़ रहा है जनसैलाब।
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी
रायपुर -दही -हांडी मैदान गुढ़ीयारी , रायपुर में आयोजित चंपेश्वर शिव महापुराण में लाखों की संख्या में
श्रृद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
9 नवंबर से शुरू इस महापुराण का 13 नवंबर को समापन है।
भीड़ ऐसी लग रही है कि जिधर देखो उधर सिर्फ लोगों के सिर नजर आ रहा है। पूरे देश, प्रदेश से कथा का श्रवण करने के लिए लोग आ रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय कथाकार पंडित प्रदीप मिश्रा जी ने सभी समस्याओं का हल एक लोटा जल बताया। कथा श्रवण करने वाला भी शंकर स्वरूप ही होता है।जल का यह महत्व होता है कि हम अपने हृदय का भाव भगवान को अर्पित कर रहे हैं। हृदय में भाव रखकर जल चढ़ाएं और भगवान से अपनी समस्या बताएं निश्चित ही भगवान आपकी समस्या का निवारण करेंगे।
कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी ने बताया कि भगवान पर पूरी श्रृद्धा एवं विश्वास के साथ आराधना करने से भगवान आपकी हर समस्या का निवारण करेंगे।
13 नवंबर को कथा सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.