नगर परिषद कार्यालय लखनादौन में महंगा होडिंग में नहीं लगे थे अध्यक्ष उपाध्यक्ष के फोटो, तो जनप्रतिनिधियों के बीच कार्यालय में तू तू मैं मैं
सी एन आई न्यूज सिवनी लखनादौन से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी जिले की नगर परिषद लखनादौन के कार्यालय के बाहर दो होडिंग लगाए जाने के बाद कई लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इन दो फ्लेक्स में अध्यक्ष की फोटो और अन्य पार्षदों की फोटो नहीं लगी थी।
जिसको लेकर नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद लखनादौन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित पार्षदों के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई।
नगर परिषद भवन के मुख्य गेट पर नवनिर्वाचित कुछ पार्षदों के फ्लेक्स लगाए गए। जिसमें अध्यक्ष उपाध्यक्ष की फोटो नहीं थी। जिसको लेकर अध्यक्ष उपाध्यक्ष के करीबी नाराज हो गए। कुछ अन्य पार्षदों भी गुस्से में आ गए। वहीं दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। नगर परिषद में जमकर हंगामा हो गया। इस मामले में विवाद को बढ़ता देख लोगों ने हुजूम लगा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। वही दोनों पक्ष एक दूसरे से बहस करते रहे।
मुख्य नगर परिषद अधिकारी कोड़ी जानकारी
इस घटना की जानकारी तत्काल प्रभारी सीएमओ ने नगर परिषद लखनादौन की अतिरिक्त प्रभार में नियुक्त नगर पालिका सिवनी सीएमओ पूजा बनकर को दी। उन्होंने संज्ञान में लेते हुए जल्द मौके पर पहुंचकर हल करने की बात कही। हंगामा जनप्रतिनिधियों के बीच लगभग 2 घंटा तक लगातार जारी रहा



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.