Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, November 11, 2022

आखिर कब मिलेगी भाटापारा शहर को धूल और दुर्गन्ध से आजादी?

शासकीय स्कूल के बगल में फेंका जा रहा मृत मवेशियों को।

CNI NEWS भाटापारा :- भाटापारा शहर छत्तीसगढ़ की सबसे पुरानी नगरपालिका है। पर आज तक नगरपालिका की  कार्यप्रणाली आम जनता को समझ नहीं आई। शहर में जिस गली से गुजरें, कचरे एवं गंदगी का आलम नजर आएगा, आखिर कैसे शहर को स्वच्छता अभियान में श्रेष्ठ कार्य का तमगा मिला? जनमानस स्तब्ध है।  क्योंकि ऐसा कोई वार्ड या सड़क नहीं नजर नहीं आता जो साफ सुथरा हो।


नाका नंबर एक से तहसील चौक तक या मंडी रोड जा कर तो देखिए श्रीमान।

लिंक रोड, मंडी रोड हो या शहर के किसी भी वार्ड या गली से जब आप गुजरेंगे तो धूल का गुबार तथा कचरों का गुलदस्ता आपके स्वागत में पहले ही नजर आ जाएगा, करोड़ों की लागत से बनने वाले गौरव पथ एवं बाईपास सड़क आखिर क्यों इस धूल के गुबार को खत्म नहीं कर पा रहें है?  जवाब मिलेगा जिम्मेदार गहरी नींद में हैं। रखरखाव नहीं किया जाता? ऐसा नहीं है कि रखरखाव के लिए राशि नहीं मिलती  है, और खर्च भी हो रहे हैं पर धरातल पर इसका असर नजर नही आता।


मृत मवेशियों को शासकीय स्कूल एवं आबादी क्षेत्र में पिछले छः वर्षो से लावारिस फेंका जा रहा है। 

आज से लगभग 5 वर्ष पूर्व 26 अक्टूबर दो हजार सत्रह को हाईवे चैनल समाचार पत्र ने प्रमुखता से इस समस्या को उठाया था कि इस तरह मृत मवेशियों को लावारिश फेंकने पर बीमारी तथा अन्य  संक्रमण हो सकता है। तब जेसीबी खराब है तथा अन्य समाज सेवी संस्था इसका निराकरण करते हैं एवं सदाबहार जवाब जल्द ही व्यवस्था कर दिया जाएगा यह कहकर जिम्मेदारों  ने अपना पल्ला झाड़ लिया था। पर आज तक यह समस्या बरकरार है।  आज भी मृत मवेशियों को सड़क के किनारे खुले में फेंक दिया जाता है आने जाने वाले लोग अपना रास्ता बदलते हैं या फिर मजबूरन नाक बंद कर आगे का सफर तय करते हैं। साथ ही थोक सब्जी मंडी भी पास हि है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि बगल में सिर्फ एक दीवार के अंतर में शासकीय स्कूल का संचालन होता है आखिर छात्र एवं उनको पढ़ाने वाले गुरुजन इस असहनीय बदबू को कैसे बर्दास्त करते हैं? 

मुख्य नगरपालिका अधिकारी : इस मामले पर बैठक हुई है इस पर अति शीघ्र कार्यवाही की जाएगी एवं नगर पालिका द्वारा चेतावनी बोर्ड लगाकर लोगों बाउंड्री वॉल की जाएगी

 

सभी जिलों में संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309


जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
जिला ब्यूरो मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी 
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇



Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
.....

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad