सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी
आज भगवान विष्णु चार महीने की निद्रा से जागे ,भगवान का पूजन कर निंद्रा से जगाया गया।
भगवान श्री विष्णु के जागने के बाद आज से सभी तरह के मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी।
यह पूजन मंदिरों के साथ ही घरों में पूरे विधि -विधान से किया गया ।
शाम को दिये जलाकर माता तुलसी के पौधे का श्रृंगार किया गया, उसके बाद भगवान शालिग्राम के साथ तुलसी विवाह किया।
मान्यताओं के अनुसार तुलसी विवाह करवाने से भगवान श्री विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
भारतीय परंपराओं के अनुसार भारतीय अनेक पर्व मनाते हैं। सभी पर्व का अपना विशेष महत्व होता है।
तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है और तुलसी जी की पूजा लक्ष्मी स्वरुप में की जाती है।
मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से मां लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं। और मां की कृपा बनी रहती है।
आज सभी लोगों ने मां तुलसी का पूजन और विवाह कर जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.