स्व.श्री लुकेश वर्मा जी के दशगात्र कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी।
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट।
कसडोल:- पूर्व कसडोल विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी आज ग्राम खरतोरा में श्री बिसौहाराम वर्मा के छोटे सुपुत्र एवं डॉ महेंद्र वर्मा डॉक्टर विशेश्वर वर्मा के छोटे भाई स्वर्गीय श्री लुकेश वर्मा के निधन पर उनके निवास पहुंचकर दशगात्र कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित किए।
ईश्वर से उन्होंने मृत आत्मा की शांति एवं उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। श्री अग्रवाल जी उनके परिवारजनों से भी मिले एवं उन्हें ढांढस बंधाया। आज के इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला भाजपा के उपाध्यक्ष श्री तेजराम वर्मा, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री योगेश चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री तिलक वर्मा, दक्षिण पलारी भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री महेंद्र साहू, श्री तिलक साहू, श्री राजेश वर्मा,श्री हुलास वर्मा, श्री रमेश वर्मा, श्री तोलाराम साहू, श्री ठाकुर राम विश्वकर्मा, श्री बहलराम साहू, श्री चोवाराम वर्मा अध्यक्ष मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज, श्री रघुनंदन वर्मा महामंत्री, श्री मुकेश साहू, श्री हिमांशु वर्मा, श्री शेखर वर्मा पत्रकार, श्री तोरण साहू युवा नेता, श्री वीर सिंह साहू, श्री देव प्रकाश चंद्रवंशी, श्री कौशल साहू सहित परिवारजन उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.