Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, November 13, 2022

जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में सेजेस सेमरा का चयन...

जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में सेजेस सेमरा का चयन...

—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट 

CNI NEWS जीपीएम/राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में चयनित होने के लिए कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं..

गौरेला पेंड्रा मरवाही,12 नवंबर 2022/ जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल सेमरा का चयन हुआ है। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में चयनित होने के लिए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने बच्चों और शाला परिवार को बधाई और शुभकामनाएं दी है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एन के चंद्रा ने बताया कि स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल सेमरा के 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के छात्र समूहों में मिडिल और हायर विंग के छात्रों ने जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया।विद्यालय के छात्र जूनियर वर्ग के 5 समूहों ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2022-23 में प्रथम स्थान प्राप्त किया और राज्य स्तर के लिए चयनित हुए। संस्था के छात्र शौर्य राज रॉबिन्सन और अर्पण राज रॉबिन्सन ने उप कथानक पारिस्थितिकी तंत्र को जानें विषय पर प्रथम स्थान, सौम्या केशरवानी और दीपिका पैकरा उप कथानक स्वास्थ्य पोषण और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने विषय पर प्रथम स्थान, उप कथानक पारिस्थितिकी तंत्र और स्वास्थ्य के लिए सामाजिक और सांस्कृतिक प्रथाओं विषय पर सदफ अंजुम और निखिलेश ध्रुव ने प्रथम स्थान, आस्था सिंह बघेल और अर्पिता राठौर ने उप कथानक आत्म निर्भरता के लिए पारिस्थितिकी तंत्र पर आधारित दृष्टिकोण विषय पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अनुष्का सोनी और मोहम्मद कामरान द्वारा अपने इको-सिस्टम को जानें विषय पर प्रथम स्थान प्राप्त किए और इस प्रकार जूनियर वर्ग में पांचों प्रस्तुतियों को जिला में प्रथम स्थान मिला। सभी प्रथम स्थान प्राप्त छात्रों में से दो समूहों का चयन राज्य स्तर के बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता हेतु किया जाता है। विद्यालय परिवार व छात्रों के माता-पिता विद्यार्थियों के उपलब्धि पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

इसी प्रकार सीनियर वर्ग के 3 समूहों ने भाग लिया इस वर्ग में मानवी मिश्रा और अनन्या तिवारी की टीम ने उपकथानक - स्वास्थ्य पोषण और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने पर दूसरा स्थान, स्वास्थ्य पोषण और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने उप कथानक पर सृष्टि केशरी और साक्षी मराबी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अन्य उप कथानक पारिस्थितिकी तंत्र और स्वास्थ्य के लिए सामाजिक और सांस्कृतिक प्रथाओं पर पंकज जायसवाल और हर्ष अंचल ने दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय तथा अपने माता-पिता को गौरवान्वित किया। 

जिला स्तरीय कला उत्सव में एकल पारंपरिक नृत्य में निराली भोसले एवम शास्त्रीय कत्थक एकल नृत्य में रिमी रजक का राज्य स्तरीय कला उत्सव के लिए चयनित हैं। विद्यालय के प्राचार्य श्री नरेन्द्र कुमार तिवारी एवम समस्त स्टाफ के सदस्यों ने छात्रों और मार्गदर्शक शिक्षक नाजिश रहीम,अर्चना तिवारी,जीतेश दास, राजश्री कुम्भज,अक्षत तिवारी एवम लोवेंद्र सिंह के इस सतत मेहनत पर शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad