करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष आज़ आएंगे सिवनी: जनसभा व शौर्य यात्रा का होगा आयोजन, गणेशगंज में होगा महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण
भगवान शिव की नगरी सिवनी में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर का नगर आगमन आज सोमवार को होगा।जिसको लेकर राजपूत समाज व कारणी सैनिकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वही ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है ।श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के सिवनी जिला अध्यक्ष ठाकुर जासवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर के पहली बार जिले में आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इसी दौरान जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए जाएंगे।
शौर्य यात्रा में होंगे शामिल
शौर्य यात्रा में शामिल होंगे जो यात्रा राजा बाबू होटल से लखनादौन पेट्रोल पंप चौराहा होते हुए बस स्टैंड गुजरते हुए बाईपास से गणेशगंज बस स्टैंड के महाराणा प्रताप तिराहा में आयोजित कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी।
महाराणा प्रताप की प्रतिमा का होगा आवरण
गणेशगंज के बस स्टैंड पर महाराणा प्रताप तिराहा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण होगा एवं जनसभा को प्रदेश अध्यक्ष संबोधित करेंगे।
कई जिलों के लोग शामिल राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर के साथ महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अर्जुन सिंह सहित अन्य जिला अध्यक्ष तथा प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी एवं समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति भी रहेगी।
सी एन आई न्यूज सिवनी म.प्र. से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.