Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, November 6, 2022

वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय हाईस्कूल किल्लेकोडा में जनसंख्या दिवस, तथा प्रेमचंद के उपन्यास गोदान पर आधारित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय हाईस्कूल किल्लेकोडा में जनसंख्या दिवस, तथा प्रेमचंद के उपन्यास गोदान पर आधारित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया 




डोंडीलोहारा :- इस्लाम खान 

डोंडीलोहारा :- वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय हाईस्कूल किल्लेकोडा में अजय मुखर्जी प्राचार्य की अध्यक्षता में तथा डॉक्टर बी. एल .साहसी व्याख्याता के निर्देशन में प्रेमचंद की जीवनी, जनसंख्या दिवस, तथा प्रेमचंद के उपन्यास गोदान पर आधारित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया एवं मुंशी प्रेमचंद की जीवनी लेखन में- कुमारी टीना दसवीं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय कुमारी ईशा मसिया 10वीं ,तथा तृतीय स्थान रोशन कुमार नवमी ने प्राप्त किया।


 इसी प्रकार विश्व जनसंख्या दिवस निबंध लेखन में कुमारी यशस्वी कक्षा 9वी ने प्रथम स्थान, कुमारी डामेश्वरी द्वितीय तथा चंद्रमुखी तृतीय स्थान प्राप्त किया, गोदान उपन्यास पर आधारित निबंध लेखन में कुमारी शशि भूआर्य दसवीं प्रथम तथा कुमारी प्रियंका दसवीं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, इस अवसर पर वाय.एस .मरकाम ने कहा कि-- मेहनत करने वालों को हमेशा सम्मान मिलता रहेगा, इसलिए लक्ष्य बनाकर चलो ।साथ ही मुखर्जी सर ने कहा कि-- प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि अभी आगे आने वाले समय में हमारे विद्यालय में बहुत सारे प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है



 तैयारी करते रहो और आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी संबंधी विचार व्यक्त किए। उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संपादन डॉक्टर साहसी ने किया। समस्त लेखन का मूल्यांकन श्रीमती त्रिजला ठाकुर मैडम ने की ।तत्पश्चात प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को मुखर्जी सर वाय.एस .मरकाम, सी.जी. पटेल ,जे.पी .बांधव, डॉक्टर साहसी, हेमेंद्र साहू ,श्री घनश्याम पटेल ,श्रवण यादव आदि ने बारी-बारी से सम्मानित किया। तत्पश्चात कुशल कार्य के लिए ठाकुर मैडम जी को भी पुरस्कृत किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन मरकाम सर ने किया 





No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad