रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज रतनपुर मंडल के युवा मोर्चा के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कश्यप के नेतृत्व में बिजली ऑफिस में घेराव कर सुरक्षा निधि बढ़ाने के विरोध में नारे लगाए गए वही भूपेश बघेल मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा निधि की राशि को समाप्त करने की मांग की जिससे आम जनता व गरीब को बिजली बिल भारी आने की वजह से हो रही परेशानी से निजात दिलाया जा सके
वही इस घेराव में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री मोहित जयसवाल एवं भाजपा रतनपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष तीरथ यादव,नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे, उपाध्यक्ष कन्हैया यादव,हकीम मोहम्मद पार्षद, बबलू कश्यप,रविंद्र दुबे,सुरेश सोनी, वासित अली,ज्वाला कौशिक, एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता,सहित सैकड़ों की तादात में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे थे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.