दबंग प्रभारी की एक और कार्यवाही धरे गए मोबाइल चोरी के आरोपी
CNI NEWS - बेलगहना से अविनाश मिश्रा
बेलगहना चौकी प्रभारी द्वारा एक और कार्यवाही करते हुए मोबाइल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ! चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ठाकुर को मुखबिर से सुचना मिली की आमगोहन खोंगसरा में एक व्यक्ति मोबाइल बिक्री के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है ! उक्त सुचना पर तत्काल श्रीमान उ म नि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राहुल देव शर्मा एवं अनुभागीय अधिकारी श्री आशीष अरोरा के मार्गदर्शन पर आमागोहन में रेड कर आरोपी कैलाश सेन पिता कृपा सेन उम्र 19 वर्ष साकिन आमा गोहन चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर को पकड़ आरोपी के कब्जे से दो नग मोबाइल 1 पियो मॉडल नंबर 1819 जिसका imei नंबर 866745043608531 ,863264046277727 कीमती लगभग 25000 मशरूका कुल कीमती 50000 रुपये को जप्त किया गया है !
पूछताछ पर आरोपी दोनों मोबाइल को पेंड्रा रेलवे लाइन में चलने वाली ट्रेनों से चोरी करना बतलाया है !बेलगहना पुलिस द्वारा उक्त मोबाइल को चोरी का मसरूका होने के संदेह में जप्त कर धारा 41(1-4) जा फौ/ 379 भादवी अंतर्गत कार्यवाही करते हुए ! आरोपी को न्यायिक अभिरक्छा में भेजा गया है ! उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ठाकुर , प्रधान आरक्षक घनश्याम आडिल, आरक्षक सत्येंद्र राजपूत ,ईश्वर नेताम की विशेष भूमिका रही !



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.