निमधा में निःशुल्क सरस्वती सायकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि— विधायक डॉ.के.के.ध्रुव
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट
CNI NEWS जीपीएम/निमधा में निःशुल्क सरस्वती सायकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ ध्रुव विधायक ग्राम पंचायत निमधा के शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी में छ.ग.शासन की महत्वाकांक्षी योजना निःशुल्क सरस्वती सायकिल योजना के तहत कक्षा 9वी के छात्राओ को वितरण किया गया। इससे छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गयी ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ ध्रुव विधायक एवं जिलाध्यक्ष कांग्रेस मनोज गुप्ता ने बालिकाओं को अपनी शुभकामनाएं प्रदान करते हुए सभी छात्राओ को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मरवाही विद्यालय डॉ.केके धुव,मनोज गुप्ता जिलाध्यक्ष कांग्रेस,बेचूराम अहिरेश ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस,गुलाब सिंह अर्मो सरपंच निमधा,नरेन्द्र प्रताप सरपंच नरौर,श्रीमती ज्योति जायसवाल विधायक प्रतिनिधि कन्या हायर सेकेंडरी,मानकुंवर बाई, बिरधा सिंह,दशरथ जायसवाल, देवराज श्रीवास,राजेंद्र तिवारी,भोजराज श्रीवास,अशोक सिंह ठाकुर, सुरेश सिंह ठाकुर,एवम प्राचार्य कन्या चौहान,समस्त स्टॉप छात्राएं एवम ग्राम के सम्मानीय नागरिक गण उपस्थित रहें। व मनसंचालन सत्येंद्र जयसवाल के द्वारा किया गया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.