छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी नितिन नबिन द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी पर अपमान जनक टिप्पणी करने पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला एनएसयूआई के द्वारा नितिन नवीन पर FIR दर्ज कराई गई....
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट
CNI NEWS जीपीएम/छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पे छत्तीसगढ़ के मुखिया मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल जी के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापना को लेकर छ.ग भाजपा के सहप्रभारी नितिन नबिन द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी का क्या फायदा कहकर जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ का अपमान किया है उसको लेकर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष श्री नीरज पांडे ,प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शुभम पेंद्रो एवं जिला GPM प्रभारी श्री सरफराज खान के आदेशानुसार एनएसयूआई GPM जिलाध्यक्ष अनुज ताम्रकार एवम मरवाही विधानसभा अध्यक्ष आशीष श्रीवास के निर्देश पर (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष) छात्र नेता सोहम गौतम के नेतृत्व में NSUI कार्यकर्ताओं द्वारा पेंड्रा थाने में नितिन नवीन के इस तरह के अपमान जनक शब्दो के लिए उस पर FIR दर्ज कराने के लिए थाना प्रभारी के समक्ष ज्ञापन दिया और कार्यवाही की मांग की गई।
एनएसयूआई छात्र नेता सोहम गौतम ने कहा:- कि जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ भाजपा के सहप्रभारी द्वारा छत्तीसगढ़ का प्रभार होने के बावजूद छत्तीसगढ़ की संस्कृति और छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किया जा रहा है वो कतई बर्दाश्त नही है दुख इस बात का भी है की छत्तीसगढ़ भाजपा भी उनके इस बयान पे मुह बन्द कर उनका मौन समर्थन कर रही है यदि नितिन नबिन को छत्तीसगढ़ की संस्कृति और छत्तीसगढ़ महतारी से परेशानी है तो उन्हें छत्तीसगढ़ भाजपा के सहप्रभारी के पद से तत्काल इस्तीफा देना चहिये एक तरफ छत्तीसगढ़ के मुखिया श्री भुपेश बघेल छत्तीसगढ़ की संस्कृति को पुनर्जीवित करने का लगातार प्रयासकर रहे है और छत्तीसगढ़ के पारम्परिक परम्पराओ को बढ़ावा देने का काम रहे है वही दूसरी ओर छग भाजपा और उनके सहप्रभारी लगातार छग और छग महतारी का अपमान कर रहे है छग भाजपा जो छत्तीसगढ़ में सरकर बनाने का जो दिवास्वप्न देख रहे है वो पहले छत्तीसगढ़ महतारी और छत्तीसगढ़ की संस्कृति का सम्मान करना सीखें वरना छत्तीसगढ़ की जनता उन्हें आने वाले समय मे पूरी तरह छत्तीसगढ़ से बाहर कर छत्तीसगढ़ का सम्मान करना सीखा देगी।।
इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ता अनुराग सोनी,राहुल कोरी,भूपेन्द,कमल इत्यादि उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.