नगर में घटने वाले अपराध का मुख्य कारण हैं नशा नशे के कारोबारियो पर हो कार्यवाही : संतोष यदु
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
कसडोल:- बलौदाबाजार नगर के गोवर्धन चौंक व शितला मंदिर पुरानी बस्ति क्षेत्र में लगातार अपराधिक प्रवित्ति के लोगों से हलाकान होकर मोहल्ले वासियो में भारी आक्रोश के बिच आमसभा का आयोजन किया गया जिसमें मोहल्ले वासियो ने वार्ड के पार्षदो समेत शिवसेना के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष यदु जिलाध्यक्ष मनहरन साहु , सिटी कोतवाली थाना प्रभारी यदुमणी सिदार विशेष रूप से उपस्थित रहे जिनको मोहल्ले वासियो ने विस्तार से बताया की पिछले चार वर्षो से नगर के वार्डो में असमाजिक प्रवित्ति के लोगों के द्वारा भय व आतंक का माहौल निर्मित किया जा रहा हैं । देवउठनी तुलसी पुजा के दिन सोहाई बांधने जा रहे यादवो पर कुछ असमाजिक तत्वों ने बम फटाके से वार कर दिया जिसके रातभर मोहल्ले में भय व आतंक का माहौल बना रहा जब यादव समाज के लोग सोहई बांधने बाहर नहीं निकले तो रिसदा रोड़ निवासी ईमरान खान व उनके सहयोगीयो ने घरो पर तलवार डंडा लेकर हमला बोल दिया जिससे कई लोग घायल हो गये जिसकी शिकायत थाने में किया गया हैं । घटना के बाद से मोहल्ले के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हैं वहीं आमसभा में उपस्थित होकर थाना प्रभारी ने आरोपियो पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया हैं वहीं शिवसेना के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष यदु ने पुरे नगर के विभिन्न वार्डो में इस प्रकार के असमाजिक प्रवित्ति के अपराधियो पर आम्स एक्ट गुंण्डा एक्ट लगाकर जिला बदल की कार्यवाही करने की माँग किया हैं बैठक में प्रमुख रूप से पार्षद प्रतिनिधी राजु सलुजा , पार्षद संतोष पटेल , रोहित टंण्डन सुरेश , दिनेश यादव , एवं सैंकड़ो मोहल्ला वासी उपस्थित थे


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.