Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, November 26, 2022

ग्राम रजही के कामता प्रसाद के अंधे कत्ल का खुलासा

 


ग्राम रजही के कामता प्रसाद के अंधे कत्ल का खुलासा


प्रकरण में संलिप्त दो आरोपी को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

 सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू

बालोद। ग्राम रजही के कामता प्रसाद के अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर

प्रकरण में संलिप्त दो आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है हत्या के प्रकरण को सुलझाने व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना राजहरा ,साइबर सेल, डाग स्क्वाड का रहा महत्वपूर्ण योगदान रहा।


मामले का संक्षिप्त विवरण 

दिनांक 23.11.2022 को सुबह 10ः30 बजे शत्रुहन लाल पिता देवलाल रावटे साकिन ग्राम रजही थाना राजहरा के द्वारा सूचना मिला कि ग्राम रजही डेम के पास सड़क से लगे खेत में कामता प्रसाद पिता शत्रुहन लाल रावटे उम्र 27 जाति हल्बा निवासी ग्राम रजही का शव है, जिसके चहेरा पर खून के निशान हैं। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ जितेन्द्र यादव ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  हरिश  राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उके के द्वारा मृतक कामता प्रसाद रावटे के शव के आसपास घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण पश्चात् अधिकारियो द्वारा थाना प्रभारी राजहरा एवं हमराह स्टॉफ एवं साइबर सेल टीम , डाग स्क्वाड टीम, फारेंसिक टीम की मौजूदगी में आवष्यक दिशा निर्देश  दिया गया। 


निरीक्षक बाद थाना राजहरा में मर्ग क्रमांक 49/2022 धारा 174 जा.फौ. कायम कर जांच में लिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ जितेन्द्र यादव के द्वारा थाना राजहरा एवं साइबर सेल से एक विशेष  टीम बना कर हत्या के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया था। टीम द्वारा गांव रजही जाकर मृतक कामता प्रसाद के संबध मे जानकारी प्राप्त किया गया। मृतक कामता प्रसाद रावटे मिस्त्री का काम करता था घटना दिनांक को दल्लीराजहरा काम पर गया था। शाम काम से वापस अपने ग्राम रजही लौट रहा था तो रास्ते में रजही डेम के पास किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसकी हत्या कर उसकी लाश वही खार में फेंक दिया गया था। टीम द्वारा ग्रामीणों, मृतक के परिजनो से मृतक के संबध में जानकारी प्राप्त किया गया । महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने संदेह के आधार पर दो संदेही रूमन लाल भूआर्य एवं बालक राम बाका ग्राम रजही निवासी जो गांव में नही थे को कुरूभाट के पास घेराबंदी कर पकड़ कर दोनो संदेहियो से थाना लाकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में दोनो संदेही पुलिस को घटना कि कोई जानकारी नही होना बताया । तकनीकी साक्ष्य के अधार पर दोनो संदेही रूमन लाल भूआर्य एवं बालक राम बाका को कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त घटना कारित करना बताया। आरोपी बालक राम बाका ने अपने कथन में बताया कि मृतक वह उसका पड़ोसी था उसके साथ काम पर जाता था तो उसके घर आना जाना था जिससे आरोपी अपनी पत्नि को लेकर उस पर शक करता था। जिसके कारण पुर्व में भी मृतक के साथ वाद-विवाद हुआ था।  

जिस कारण आरोपी बालक राम बाका ने मृतक कामता प्रसाद रावटे को मारने का योजना बनाने लगा। आरोपी बालक राम बाका ने अपने मित्र रूमन लाल भूआर्य गाम ककरेल निवासी जो पूर्व में हत्या के प्रकरण में 7 साल सजा काट चुका है। घटना दिनांक को बालक राम बाका ने अपने मित्र रूमन लाल भूआर्य को फोन कर अपने घर बुलाया दोनो शराब पीये शराब पीने के बाद ग्राम पथराटोला से ग्राम रजही जाने वाले मार्ग पर दोनो पेड़ के नीचे छीप कर मृतक कामता प्रसाद रावटे के आने का इंतेजार कर रहे थें। घटना दिनांक 22.11.2022 के करीबन शाम 05ः30 बजे लगभग मृतक कामता प्रसाद रावटे को आते देख आरोपी बालक राम बाका ने उसे रोका रोकने के बाद उससे लड़ाई करने लगा उसके बाद रूमन लाल भूआर्य पीछे से मृतक को पकड़ कर दोनों मिलकर मृतक को पटक दिये और मारपीट करने लगे दोनो मिलकर मृतक के गले को गमछे व रस्सी से दबाकर उसकी हत्या कर उसका मोबाईल सेट लेकर फरार हो गये। घटना के दूसरे दिन मृतक के मोबाईल को कुसुमकसा के दुकान पर लॉक खोलने दिए दुकानदार द्वारा बिना बिल लॉक नही खोलना बोलने पर दोनो आरोपी वापस देशी शराब दुकान गये शराब पी कर जंगल की ओर लुकछीप कर रह रहे थे। जिसे टीम द्वारा पकडकर थाना राजहरा लाया गया। जिस पर थाना राजहरा में अपराध क्रमांक -425/22, धारा -302,34 भादवि कायम कर अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है।

अंधे कत्ल को सुलझाने व अज्ञात आरोपियों के गिरफ्तारी में प्रभारी थाना राजहरा निरीक्षक सुश्री वीणा यादव, प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक दिलेष्वर चंद्रवंशी, उनि अमित तिवारी ,सउनि सूरज साहू, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, विवेक शाही, राहुल मनहरे, पुरन देवांगन ,विपिन गुप्ता , मिथलेश यादव, थाना राजहरा से आरक्षक संजय चेलक, भुनेष्वर यादव, धमेन्द्र सेन ,सुमन देवहारी की विषेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad