Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, November 12, 2022

डोंगरगांव विधानसभा के लाल बहादुर नगर सीएम भपेश बघेल पहुचे जहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्राचीन हनुमान मंदिर और सांई मंदिर में की पूजा अर्चना।

 डोंगरगांव/ राजनांदगांव 


 -सीएम भेट मुलाकत एलबी नगर 






डोंगरगांव विधानसभा के लाल बहादुर नगर सीएम भपेश बघेल पहुचे जहा मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्राचीन हनुमान मंदिर और सांई मंदिर में की पूजा अर्चना।



 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के लाल बहादुर नगर में पहुंचकर यहां प्राचीन हनुमान मंदिर और साईं मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। यह मंदिर 100 साल पुराना है और लोगों की आस्था का केंद्र है।


सीएम को ग्रामीणों ने बताया कि 100 साल से अधिक प्राचीन मंदिर है। प्राचीन हनुमान मंदिर में मनोकामना और सिद्धि के लिए पूजा अर्चना की जाती है । उन्होंने बताया कि क्षेत्र में प्राचीन हनुमान मंदिर की विशेष आस्था और लोगों की श्रद्धा है। मुख्यमंत्री ने यहां श्री साईं मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।लालबहादुर नगर, विधानसभा डोंगरगांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत 77 हितग्रहियो को मोटरराइज्ड साइकल, ट्राईसाइकिल, पोषण कीट, सिलाई मशीन, गैस सिलेंडर, बीज सहित विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया।भेंट-मुलाकात में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी दोनों मेरे साथ आये हैं।विधानसभा में बैठकर हम योजना बनाते हैं और सचिवालय में इस पर बारीकी से कार्य होता है फिर जिला प्रशासन इसे कार्यान्वित करता है।यहा ठीक से कामकाज  हो रहा है या नहीं ये जानने आया हूँ,राजीव गांधी किसान न्याय योजना के बारे में बताते हुए  कहा कि यह योजना इसलिए लाई गई है ताकि किसानों की उपज को उचित मूल्य मिल सके।कोदो कुटकी का समर्थन मूल्य तय किया। सबको इसका लाभ मिला। गन्ने की अच्छी कीमत किसानों को मिल रही है।राशन के बारे में मुख्यमंत्री ने अपनी बात रखते हुए कहा कि सबको हमने आधार कार्ड से लिंक कर दिया। सबका राशन कार्ड बन गया। हितग्राही निरुपमा माली ने बताया कि उनके परिवार के 9 सदस्य हैं। सबको मिलाकर 63 किलो चावल मिल रहा है। नमक, शक्कर मिल रहा है। शक्कर का 17 रुपया है। बाकी निःशुल्क मिल रहा है। कार्तिक नंदेश्वर बोरतालाब ने बताया कि इस साल की 3 किश्त मिल गई है। हम सब आपकी योजनाओं से बहुत खुश हैं। सबकी ऋण माफी हुई। किसान प्रकाश कुमार गंधर्व, ग्राम नारायणगढ़ ने कहा कि राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय मजदूर योजना से भूमिहीन श्रमिकों को प्रतिवर्ष 7 हजार दिया जा रहा है। भूमिहीन श्रमिकों के लिए भी योजना बनाकर राशि देने का काम किया है। कुलेश्वरी ने बताया कि 13 हजार रुपये का गोबर बेच चुकी हूं। कभी सोची नहीं थी गोबर से भी पैसा मिलेगा। उनके समूह ने 93 हजार का वर्मी कम्पोस्ट बेचा। 2 लाख का केंचुआ बेचा। बच्चों के लिए भी समान खरीदा और अपने लिए जेवर। मुख्यमंत्री ने कहा कि खूब कमाओ और अपने परिवार के लिए बढ़िया काम करो।


सीएम ने  चिटफण्ड कंपनियों के बारे में चर्चा करते हुए  कहा कि अनेक निवेशकों को इन्होंने क्षति पहुंचाई है।इन्होंने झूठे वादे किए और लोगों को नुकसान पहुंचा।हमने डाइरेक्टर्स को गिरफ्तार करवाया। हमने लगातार इस पर काम किया। इन कंपनियों की संपत्ति खंगाली। राजनांदगांव में 19 हजार लोगों के 15 करोड़ रुपये वापस हुए। देश में पहली बार निवेशकों की राशि वापस हुई। छत्तीसगढ़ में यह पहली बार हुआ लेकिन यह राहत की शुरुआत है। हम इस पर लगातार काम कर रहे हैं।


सी एन आई न्यूज के लिए रोशन पटेल के साथ संतोष सहारें की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad