Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, November 26, 2022

कल रविवार को होगी प्रेस क्लब अध्यक्ष व अन्य पदों की चुनाव अध्यक्ष पद के लिए संतोष सोनी और रवि ठाकुर के बीच होगी सीधी टक्कर..

 कल रविवार को होगी प्रेस क्लब अध्यक्ष व अन्य पदों की  चुनाव अध्यक्ष पद के लिए संतोष सोनी और रवि ठाकुर के बीच होगी सीधी टक्कर।




रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट



रतनपुर ...प्रेस क्लब रतनपुर के चुनाव की तारीखों 27 नवंबर का होना है । रतनपुर प्रेस क्लब का प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव 27 नवंबर 2022 रविवार को संपन्न होगा। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।


अध्यक्ष और अन्य पदों के लिए दावेदारों के नाम आमंत्रित हो चुका हैं। दावेदारी करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर शाम 5:00 बजे तक तय की गई थी । वहीं 25 नवंबर शाम 5:00 बजे तक नाम वापस लिया जाना था।जिसमे सचिव पद में दो नाम, पहला वासित अली,दुसरा सुंदर दास का आया जिसमे सुंदर दास ने वासित अली को समर्थन कर दिया है  जिससे वासित अली को निर्विरोध सचिव घोषित कर दिया गया है।वही अध्यक्ष पद के लिए पुराना चेहरा पूर्व अध्यक्ष रवि ठाकुर ने नाम दाखिल किए हैं जिसके विपक्ष में नया चेहरा संतोष सोनी चिट्टू का नाम मैदान में आया है इस दिलचस्प मुकाबले में लोगो में वोटिंग की बड़ी उत्सुकता है अब 27 नवंबर को खुलेगा चेहरा नया या पुराना चुनाव की सारी प्रक्रिया की तैयारी हो चुकी है मतदाताओं की अंतिम सूची के प्रकाशन भी किया जा चुका है 27 नवंबर रविवार सुबह 11:00 बजे से मतदान की प्रक्रिया आरंभ होगी। मतदान के पश्चात मतगणना कर इसी दिन विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे।

धार्मिक नगरी रतनपुर के पत्रकारों के इस संगठन के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर पत्रकारों में गहरी रूचि और उत्साह है। नई कार्यकारिणी के लिए कई नए पत्रकार दावेदारी कर चुके है। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रेस क्लब की जिम्मेदारी इस बार किन के हाथों में जाती है। पत्रकार हित और संगठित रूप से पत्रकारिता के लिए गठित रतनपुर प्रेस क्लब के चुनाव पर पत्रकारों के अलावा प्रशासन और राजनीति से संबंधित लोगों की भी निगाहें टिकी हुई है। आपको बता दें कि प्रेस क्लब रतनपुर में वर्तमान में 22 सदस्य हैं, जो मतदान कर अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव,सह सचिव, कोषाध्यक्ष कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad