विधायक डॉ केके ध्रुव ने तेंदुमूडा धान खरीदी केंद्र में किसान का धान तौलकर धान खरीदी का किया सुभारंभ....
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट
CNI NEWS जीपीएम/भूपेश बघेल की सरकार किसानों की सरकार है।छत्तीसगढ़ राज्य पूरे देश में पहला ऐसा राज्य है जहां 2640 रुपए की दर से किसानों से धान खरीदा जा रहा है।भूपेश बघेल की सरकार में किसानों की आर्थिक स्थिति में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।ये बाते मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव ने मरवाही के तेंदुमूडा धान खरीदी केंद्र के सुभारंभ के अवसर पर कही।
छत्तीसगढ़ में इस वर्ष 1 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ हो चुकी है।स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर मंत्री ,विधायक व प्रशासन के उच्च अधिकारी तक धान खरीदी केंद्रों में जाकर इसका सुभारंभ कर रहे है। कल ही विधायक डॉ केके ध्रुव ने लटकोनी धान खरीदी केंद्र में जाकर आवश्यक व्यस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।आज मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव मरवाही के तेंदुमूडा धान खरीदी में जाकर किसान का धान तौलकर धान खरीदी का विधिवत सुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को किसानों से सौहार्द पूर्व व्यवहार करने,उन्होंने किसी भी हालत में परेशान नहीं करने की बात अधिकारियों से की। उन्होंने इस दौरान किसानों को विभिन्न सुविधाओ जैसे पानी, ठंड से बचने हेतु अलाव,मेडिकल किट आदि रखने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान विधायक डॉ केके ध्रुव ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार किसानों की सरकार है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में किसानों को 2640 रुपए प्रति क्विंटल राशि देने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है।किसानों को धान खरीदी केंद्र में कोई परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसान इस धान खरीदी को त्योहार के रूप में मना रहे हैं। विधायक डॉ केके ध्रुव ने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद किसानों के जीवन स्तर में बड़ा बदलाव आया है और उनकी आर्थिक स्थिति और बलवती हुई है। इस दौरान विधायक डॉ केके ध्रुव के साथ जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज गुप्ता,कांग्रेस नेता राकेश मसीह,नारायण गुप्ता,नेत्री बुंदकुवर,कृष्ण पटेल,सुमित्रा साहू सहित संबंधित विभाग के अधिकारी,नोडल अधिकारी राजस्व ,कृषि विभाग के आला अधिकारी भी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.