नगरपालिका के लापरवाही हुई उजागर एक हफ्ता पहले खुदी हुई नाली अभी तक पड़ी है मिट्टी का ढेर जिसकी वजह से वार्ड वासी हुए परेशान
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर..... विदित हो की वार्ड नंबर 9 खैयापारा, नगर पालिका के ठीक सामने वार्ड है जहां नाली निर्माण के लिए एक हफ्ता पहले खुदाई की गई थी जिस पर काम बंद कर दिया गया है
उसकी वजह से वार्ड वासियों को घर से निकलने के साथ-साथ रोड में चलने तक के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और नगरपालिका की लापरवाही ऐसी की ना ही उसका ठेकेदार का पता है और ना ही कोई जनप्रतिनिधि वहां लोगों की तकलीफों को देखने जा रहा है जिसकी वजह से वार्ड वासियों को गंदे नाली के पानी से गुजारना पड़ रहा है उस जगह पर गड्ढों में नाली का गंदा पानी भरा हुआ है जिसकी बदबू से लोग परेशान हो रहे हैं वहीं वार्ड वासियों ने वार्ड पार्षद व नगरपालिका में इसकी शिकायत की है जिस की सुध लेने वाला कोई नहीं है वार्ड वासियों ने बताया की गड्ढा इतना बड़ा है कि इसमें गाय बकरी गिर रहे हैं और आदमी भी गिर जा रहा है वही नगर पालिक के कई ऐसे वार्ड है जहां नाली सफाई होता ही नहीं है जिसका सुध लेने वाला कोई जनप्रतिनिधि भी सामने नहीं आते नगरपालिका के उदासीनता का वार्ड नंबर 9 का नाली जीता जाता उदाहरण है अब देखने वाली बात यह है कि नगरपालिका अपने कुंभकरणीय नींद से कब जागता है और कब वार्ड वासियों को इस समस्या से निजात मिलता है



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.