विद्युत विभाग द्वारा वसूले जा रहे हैं मनमाने बिल के विरोध में जनता कांग्रेस जोगी राजनांदगांव शहर जिलाध्यक्ष शमशुल आलम ने सौंपा ज्ञापन
राजनांदगांव :-
आज दिनांक 25.11.2022 को जनता कांग्रेस जोगी छत्तीसगढ़ राजनांदगांव शहर जिलाध्यक्ष शमशुल आलम के नेतृत्व में जोगी कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग द्वारा लगातार बढ़ाए जा रहे हैं मनमाने बिल को कम करने की मांग को लेकर माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सहायक कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग राजनांदगांव तथा भाजपा शासनकाल में किसानों के बकाया 2 वर्ष के धान बोनस की मांग को लेकर जिलाधीश राजनांदगांव को ज्ञापन सौंपा।
शहर जिलाध्यक्ष शमशुल आलम ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा अपनी मनमानी की जा रही है लोगों को बिजली बिल हाफ करने का वादा करके बिजली बिल बढ़ाकर दिया जा रहे हैं। यदि 7 दिनों के भीतर कार्यवाही नहीं नहीं की जाती है तो जोगी कांग्रेस आगामी समय में विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव करेगी साथ ही उन्होंने कहा की किसान अन्नदाता है उन्हें उनका हक मिलना चाहिए भाजपा शासनकाल मैं उनके बकाया धान बोनस का भुगतान जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। युवा जिलाध्यक्ष बिलाल सोलिन खान ने कहा कि किसानों के हक के लिए लड़ने के लिए जनता कांग्रेस हमेशा उनके साथ खड़ी है।
इस दौरान प्रमुख रुप से राजनांदगांव शहर जिलाध्यक्ष शमशुल आलम युवा शहर जिलाध्यक्ष बिलाल सोलिन खान ,सबदर खान,बहत्तर पटेल, किसन पटेल ,शेख आसिफ,संदीप सूर्यवंशी, दामू पटेल आदि उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.