आज इंग्लैंड को पटखनी देने के लिए तैयार हैं भारतीय टीम
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी
आस्ट्रेलिया में चल रहे T-20 वर्ल्डकप के मुकाबले में भारतीय टीम पूरे दमखम के साथ सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंची है। आज एडिलेड के ओवल में यह मुकाबला होगा।
आज विजयी टीम का मुकाबला 13 नवंबर को फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान टीम से होगा।
भारत, इंग्लैंड और पाकिस्तान अभी तक 1-1 बार T-20 वर्ल्डकप में जीत हासिल कर चुकी हैं।
भारतीय टीम में अभी तक लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।
भारतीय टीम में ओपनिंग जोड़ी कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, हार्दिक पांड्या, के बाद ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से किसे मौका मिलता है, अभी तक दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन साधारण रहा है, और पंत ने भी मिले मौके का फायदा नहीं उठा पाया है।
स्पिन गेंदबाजी में भी यजूवेन्द्र चहल को मौका दिया जा सकता है।
अक्षर पटेल या अश्विन में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ेगा।
आज भारत किसी भी प्रकार कोई ग़लती करने के मूड में नहीं होगा।
और पूरी दुनिया को जिस मुकाबले का इंतजार है , वह मुकाबला 13 नवंबर को देखने मिलेगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.