छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार का दल्ली आगमन पर हुआ उनका स्वागत
सी एन आई न्यूज दल्ली राजहरा से हर्ष रामटेके की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण ताम्रकार जी के भानूप्रतापपुर उपचुनाव में जाते समय दल्ली राजहरा नगर आगमन हुआ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडेय जी के निवास स्थान श्रम वीर चौक में कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश जायसवाल के नेतृत्व में युवाओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया
इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण ताम्रकार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सेवादल संगठन मजबूत करने की बात कहीं सभी युवाओं को भानु प्रताप पर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने हेतु शीघ्र पहुंचने का निर्देश दिया
नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर ने सेवादल संगठन को कांग्रेसका अनुशासित संगठन बताते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व प्रदेश यंग ब्रिगेड प्रभारी संतोष पांडेय ने सेवादल यंग ब्रिगेड के सभी पदाधिकारियों से आह्वान करते हुए संगठन को बूथ स्तर पर गठन करने का जोर दिया
प्रदेश महासचिव बस्तर संभाग प्रभारी राजेश प्रसाद गुप्ता जी ने सीकरी प्रशिक्षण शिविर लगाने की बात कही
मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह जी ने सभी पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दी
यंग ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव दुर्ग संभाग प्रभारी श्री चंद्रहास ने सेवादल संगठन के कार्यशैली व समय-समय पर होने वाले प्रशिक्षण शिविरों के बारे में विस्तार से बताया कार्यक्रम का संचालन सेवादल के नगर अध्यक्ष जितेंद्र मेश्राम ने किया इस अवसर पर देवेंद्र सिंह अजय ध्रुव राजा खंडेकर अमन शर्मा अशोक श्रीवास्तव आशुतोष मोहंती आकाश अनीश खान नमन अभय विकास प्रवीण यादव निहाल उईके मयंक यादव कुलेश्वर लक्ष्मण सहित यंग ब्रिगेड के सदस्य उपस्थित थे



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.