रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर....रविवार 27 नवम्बर को रतनपुर रेस्ट हाउस मे रतनपुर प्रेस क्लब कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न कराया गया ,चुनाव में संतोष सोनी (चिट्टू) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूर्व अध्यक्ष रवि ठाकुर को मात्र एक वोट से हराकर प्रेस क्लब अध्यक्ष की कुर्सी अपने नाम कर ली। वर्तमान में रतनपुर प्रेस क्लब में ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के कुल 22 पत्रकार सदस्य है सभी को विदित हो कि क्लब की स्थापना से कुछ वर्षों बाद तक मनोनयन प्रक्रिया से पदाधिकारियों का चयन किया जाता रहा जिसमें मनोनयन से वासित अली अध्यक्ष रहे फिर पिछले 2 वर्ष पूर्व से ही निर्वाचन प्रक्रिया अपनायी जाने लगी जिसमें प्रथम निर्वाचन में रवि ठाकुर अध्यक्ष 1 वर्ष के लिए चुने गए और अभी वर्तमान चुनाव में प्रेस क्लब रतनपुर के पदाधिकारियों का चुनाव दो वर्ष के लिए किया गया।इस द्विवार्षिकी कार्यकारिणी के निर्वाचन हेतु चुनाव अधिकारी के रूप में रतनपुर के सम्मानित शिक्षक मनोज यादव और दीपक कहरा को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था।
निर्वाचन प्रक्रिया में वासित अली निर्विरोध सचिव नियुक्त किए गए,, इस तरह मतदान सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए किया गया जिसमें कुल 22 सदस्यों में से 21 ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें से संतोष सोनी को 11 मत प्राप्त हुए और पूर्व अध्यक्ष रवि ठाकुर को 10 मत प्राप्त हुए इस तरह 1 मत के अंतर से संतोष सोनी ने जीत दर्ज की। उनकी नियुक्ति पर सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई प्रेषित की संतोष सोनी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की सभी पत्रकार बन्धुओ के हितों के लिए काम करने की बात कही और साथ ही बताया की उनका सबसे पहला लक्ष्य रतनपुर प्रेस क्लब हेतु कार्यालय के निर्माण का है। साथ ही और भी पत्रकार साथियों को इस क्लब से जोड़ने का भी लक्ष्य रखा गया है सभी के सहयोग से क्लब का संचालन किया जाएगा।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.