मेडिकल छात्रों के काम आएगा का श्रीमती चन्द्रा देवी का शरीर
कल मरनोपरांत उनके शरीर को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज को दिया जाएगा दान
सीएनआई न्यूज बालोद से उत्तम साहू
बालोद।सिंधी समाज के प्रतिष्ठित व्यवसायी संतोष जिंदानी की माता श्रीमती चन्द्रा देवी 64 वर्ष का स्वर्गवास रविवार को शाम में हो गया।निधन के बाद उनके शरीर को मेडिकल कॉलेज के छात्रों की पढ़ाई के लिए दान किया जाएगा। चंद्रा देवी की इच्छा के अनुसार उनके परिवार ने यह परोपकार कार्य किया है और परिवार ने माता के इच्छा अनुसार उनका नेत्रदान भी किया उसके बाद मृत देह आज राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में देहदान किया गया जाएगा। जिनकी अंतिम यात्रा आज सुबह 27नवम्बर को सुबह 11 बजे निवास स्थान शिव कालोनी से मुक्तिधाम की ओर ले जाया जाएगा, जहां पर अंतिम संस्कार की क्रिया विधी विधान की पूर्ण कर मृत शरीर राजनादगांव मेडिकल कॉलेज ले जाया जाएगा। उनके इस देहदान करने पर लोगों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन गया है एवं उनकी अंतिम इच्छा पारिवारिक जनों ने सम्मान किया है।संतोष जिंदाणी व धर्मपत्नी कंचन जिंदाणी ने भी माता की प्रेरणा से अपना भी देहदान देने का संकल्प लिया उनके इस निर्णय का बालोद समाज के कई संगठनों ने स्वागत किया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.