महतारी हुंकार रैली में भूपेश बघेल पर जमकर आक्रमण भूपेश बघेल की नींद उड़ गई है -: सौरभ लुनिया
CNI News बालोद ब्यूरो चीफ :- प्रदीप सहारे
दल्लीराजहरा,: भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ लुनिया ने कहा कि महतारी हुंकार रैली में छत्तीसगढ़ के चप्पे-चप्पे से आयी माता बहनों ने बिलासपुर में ताकत दिखा दी है। इसके साथ ही भूपेश बघेल की नींद उड़ गई है।
अब उन्हें रात में नींद नहीं आएगी ? क्योंकि उनकी छुट्टी होने वाली है। लूनिया ने कहा कि भूपेश बघेल के राज में प्रदेश में हर तरफ माफियाओं का राज चल रहा है। भूपेश बघेल का चेहरा काला हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 16 लाख गरीबों का आवास बनने से रोकने का बदला लेना है। शराबबंदी के लिए गंगा जल हाथ में लेकर कसम खाने के बाद भी घर-घर शराब पहुंचाने का पाप करने का बदला लेना है। 10 लाख युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करके मुकर जाने वाले से बदला लेना है। 20 हजार महिलाओं का रोजगार छीनने वाले और अश्लील सीडी मामले में जमानत पर रहने वाले भूपेश बघेल से महिलाओं के अपमान का बदला लेना है।
सौरभ लुनिया ने आगे कहा कि एक रुपए किलो चावल योजना, किसानों को बिना ब्याज का ऋण सहित भाजपा शासनकाल में लागू अनेक योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि तब छत्तीसगढ़ में सब सुखी थे और आज महिलाओं से लेकर किसान तक युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई परेशान है भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले रही है


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.