दिनांक 23/12/22
मोहला पुलिस द्वारा 05 चोरियों के प्रकरण में किया गया खुलासा
शटर उठाकर चोरी करने वाले दो शातिर चोर मोहला पुलिस के गिरफ्त में आरोपियों के कब्जे से चोरी की जुमला रकम 416791/-रूपये 100% की गई बरामद
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 21.12.2022 की रात्रि में ग्राम विजयपुर के अलग-अलग दुकानों में चोरी होने की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी संजय खण्डेलवाल पिता बालासहाय ग्राम मोहला थाना मोहला का दुकान ग्राम विजयपुर के मेन रोड में स्थित किराना दुकान में अंदर घुसकर काउण्टर में रखे 100-100 रूपये का 40 नौट, 10-10 रूपये के 100 नोट एवं सिक्के 11,000/-रूपये को ये दोनों चोरी किये है। प्रार्थी महेश पाण्डेय पिता संतोष पाण्डेय ग्राम मोहला थाना मोहला का साई कृषि केन्द्र दुकान ग्राम विजयपुर में अंदर घुसकर गल्ला में रखे 200 रू एवं 100 रू के नोट कुल 2,000/-रू को चोरी किये है कि रिपोर्ट पर धारा 457,380 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। अपराध को गंभीरता से देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोहला मानपुर-अ. चौकी श्री वाय अक्षय कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर श्री पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री अर्जुन कुर्रे के मार्ग दर्शन में निरीक्षक कपिलदेव चंद्रा एवं सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक कमलेश बंजारे के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी का पतासाजी हेतु लगाया गया था। पता तलाश के दौरान मुखबीर की सूचना के आधार पर संदेही मनीष कुमार पिता राधेश्याम उम्र 23 साल जाति गोंड झिकाटोला थाना दल्लीराजहरा जिला बालोद एवं अवधेश हुर्रे पिता हमेन्द्र सिंह उम्र 30 साल साकिन कुरूभाट थाना मंगचुआ जिला बालोद का पता तलाश हेतु थाना मोहला स्टाफ एवं सायबर टीम को को रवाना किया गया। उक्त दोनों आरोपियों को ग्राम गटेगहन से आरोपी मनीष के घर से घेराबंदी कर पकड़ा गया व प्रारंभिक पूछताछ उपरांत टीम उक्त दोनों आरोपियों को लेकर थाना मोहला आयी। पूछताछ पर दिनांक 20. 12.2022 को रात में अवधेश हुर्रे अपने दोस्त मनीष को फोन कर ग्राम मोहला में मिलने बोला। फिर मनीष ग्राम गगहा से अपने मोटर सायकल ये ग्राम मोहला आया। ग्राम मोहला के होटल में ये दोनों खाना खाते वक्त चोरी करने का प्लान बनाये, और रात में दिनांक 20.12.2022 के रात्रि लगभग 11.00 बजे ग्राम विजयपुर के अलग-अलग तीन दुकानों से एक जोड़ी झुमका, चैन वजन 12.440 मिली ग्राम कीमती 62,200 / रू. सोने का पेंडल, पट्टी 26.220 मिमी ग्राम कीमती 1 लाख 31 हजार 1 सौ रूपये, सोने का हार रस्सी सहित 13.380 मिली ग्राम कीमती 66900 रूपये, सोने का दोरला माला सहित 12.340 मिली ग्राम 61700 रूपये, चांदी का पायल 178 180 मिली ग्राम कीमती 11581 रूपये जुमला कीमती 333481 रूपये नोट एवं सिक्का सहित नगदी रकम 28,810 / रूपये तथा ग्राम औधी से चोरी किये 500 रूपये के बण्डल 50000/- रूपये में से 35,000/- रूपये का मोटर सायकल खरीदा जो मनीष रखता था एवं 11500/-रूपये का एक मोबाईल खरीदा जिसे अवधेश रखता था। ग्राम सीतागांव के दुकान में 01 नग स्मार्ट फोन एवं नगदी रकम 8000/- रूपये चोरी किया। चोरी किये फोन को अवधेश अपने पास रखा है। एवं नगदी रकम 8000/-रूपये को मनीष अपने पास रखना बताया जुमला रकम 416791/- रूपये को आरोपियों से जप्त किया गया है। आरोपी मनीष कुमार पिता राधेश्याम उम्र 23 साल जाति गोंड झिकाटोला थाना दल्लीराजहरा जिला बालोद एवं अवधेश हुर्रे पिता हमेन्द्र सिंह उम्र 30 साल साकिन कुरूभाट थाना मंगचुआ जिला बालोद को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता है। आरोपी को पकड़ने में थाना मोहला पुलिस व सायबर टीम का विशेष योगदान रहा।
सी एन आई न्यूज चौकी से शंशाक विश्व कर्मा की रिपोर्ट....


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.