सिवनी जिले के 10 गांव में 2 सालों से नहीं हैं कोई भी विवाद अन्य गांव में भी करें अनुसरण
सी एन आई न्यूज सिवनी से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
माननीय मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निदेर्शनुसार एवं श्रीमान मनोज कुमार श्रीवास्तव प्रधान जिला न्यायधीश सिवनी के कुशल मार्गदर्शन में श्री विकास शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिवानी ने सिवनी जिले के ऐसे 10 गांवों को चिन्हित किया है जिनमें पिछले 2 सालों से कोई विवाद नहीं हुए हैं।
श्री विकास शर्मा ने केवलारी के कुल 7 ग्राम कंजई, बाबरिया, बिछुआ, सेमर टोला, जाम, पीपरदौन, तथा दामिझोलाबंजर तथा थाना बरघाट के अंतर्गत 1 ग्राम गुरुजाई एवं थाना कुरई में 02 ग्राम पातेपुर एवं बावनथडी को विवाद विहीन गांवों के रूप में चिन्हित किया है।
केवलारी के कुल 7 ग्राम बरघाट के 1 ग्राम और कुरई के 2 ग्रामों में नहीं हुए नहीं हैं कोई विवाद
अनुविभागीय अधिकारी बरघाट एवं केवलारी से जानकारी मंगाये जाने पर इन अनुविभागीय अधिकारियों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिवनी में यह जानकारी दी है कि केवलारी के कुल 7 ग्राम कंजई, बाबरिया, बिछुआ,सेमरटोला, जाम, पिपरदौन,तथा दामिझोलाबजर तथा थाना बरघाट के अंतर्गत 1 ग्राम गुरुजाई, एवं थाना कुरई में 02 ग्राम फतेपुर एवं बावनथडी के ऐसे 10 गांव है जिनमें पिछले 02 सालों से कोई विवाद नहीं है।
श्री विकास शर्मा ने इन 10 गांवों को विवाद विहीन ग्राम घोषित कराने के लिए माननीय मध्य प्रदेश राज्य विद्यिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर को पत्र जारी कर निवेदन किया है। सिवनी जिले के ग्राम वासियों के लिए यह गौरव की बात है कि सिवनी में ऐसे 10 गांव हैं जिनमें पिछले 2 सालों से कोई भी विवाद नहीं है। श्री विकास शर्मा ने सिवनी की अन्य ग्रामों से ऐसी अपेक्षा की है कि वे भी इन 10 विवाद विहीन ग्रामों का अनुसरण करें।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.