राजनांदगांव
स्नेहा हालदार बनी इंडिया चैम्पियन अंडर 13 आयु में स्नेहा ने जीता गोल्ड
न्यु राजनांदगांव चैस एसोसिएशन के अध्यक्ष अज़हर नवाज वा भोगिरथ हालदार जी ने बताया कि अंडर 13 की राष्ट्रीय बालिका शतरंज स्पर्धा जो पांडिचेरी में 11 दिसंबर से 18 दिसंबर तक अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के निर्देशन में अयोजित की गई थी ,
जिसका पुरस्कार वितरण समारोह आज संपन्न हुआ.इस स्पर्धा में पूरे भारत के सभी राज्यों के चयनित शतरंज खिलाड़ियों की उपस्थिति में पश्चिम बंगाल की फोटकी गांव की मथुरापुर पी.एस. निवासी डिरोजियो स्मृति विद्यालय की छात्रा स्नेहा हालदार पिता भोगीरथ हालदार ने 11 चक्रों की इस स्पर्धा में स्नेहा ने शुभि कुमार हरियाणा, आरुषि श्रीचंदन उड़ीसा, लक्षणा शुब्रमणियम तमिलनाडु, सन्निधि भट्ट रामाकृष्णा महाराष्ट्र, एस. जीविका पाउंडिचरी, ए नाफिला तमिलनाडु, दिव्या शरद पाटिल महाराष्ट्र, अमृता वर्षणी आंध्र प्रदेश, से विजय रही वा दिल्ली की आदिया गुप्ता, साची जैन , सानी देशपांडे महाराष्ट्र को ड्रॉ में रोक स्पर्धा में राष्ट्रीय अंडर 13 चैस चैंपियनशिप का खिताब जीता, स्नेहा को इस पूरे टूर्नामेंट में कोई भी शतरंज खिलाडी हरा नही पाया.स्नेहा हालदार को अस्सी हजार नगद राशि, वा ट्रॉफी आयोजक द्वारा शतरंज एसोसिएशन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में भेट की गई, स्नेहा हालदार को एन. आर. सी. एसोसिएशन का मार्गदर्शन प्राप्त है.
, न्यु राजनांदगांव चैस एसोसिएशन संस्था के संरक्षक विवेक वासनिक जी, मो.अज़हर नवाज, मतीन खान,राम प्रसाद पाल, डी.एल.टेंबुरकर,दीपक चौरसिया, पियूष आहूजा, वी. गौतम राव, फराह अंजुम, मो. शहरयार, मुकेश दखने, वीरेंद्र अग्रवाल, मुन्ना लाल नंदेश्वर , अजमीना शेख, शिखा जैन, आशीष शर्मा, डोंगरगढ़ प्रेस क्लब अध्यक्ष सोन कुमार सिन्हा वा अन्य शतरंज खेल खिलाड़ियों द्वारा स्नेहा हालदार पिता भोगीरथ हल्दर को शुभकामनाए दी वा इंटरनैशनल लेवल पर भारतीय शतरंज को और ऊंचा कर देश की शीर्ष महिला शतरंज खिलाडी बनने का गौरव प्राप्त करने के लिए निरंतर शतरंज खेलने की सलाह दी।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.