जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा शासकीय कन्या शाला कोटा में 150 छात्राओं को निःशुल्क सायकल योजन के तहत सायकल का किया वितरण
रकनपुर.... शासकीय कन्या शाला कोटा में आज निःशुल्क सायकल योजन के तहत 150 छात्राओं को सायकल का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान,कोटा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य दीक्षित, विधायक प्रतिनिधि विकास सिंह, शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने कहा कि सरकार की मंशा है की छत्तीसगढ़ की बालिकाओं की शिक्षा में कोई रुकावट या व्यवधान न आए इसलिए वह कक्षा 9 वीं की बालिकाओं को निशुल्क सायकल देने का कार्य कर रही है ।
उन्होंने आगे कहा की छत्तीसगढ़ में बालिकाओं की आठवीं के बाद की शिक्षा इसलिए रुक जाती थी क्योंकि घर से स्कूल की दूरी ज्यादा होने की वजह से नही जा पाती थी इस लिए सरकार ने स्कूली बच्चों के लिए निशुल्क सायकल योजना शुरू की हैं जिससे अब बच्चे स्कूल जाकर अपनी आगे की पढ़ाई कर आगे बढ़ रहे है।
कार्यक्रम में कोटा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य दीक्षित, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय टांडे शासकीय कन्या शाला कोटा की प्राचार्या आशा दत्ता ने भी संबोधित किया । इस योजना के तहत इस विद्यालय के कुल 150 बच्चियों को सायकल का वितरण किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन समिति की मांग पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि स्कूल भवन में बाउंड्री वॉल निर्माण व मैदान समतलीकरण के लिए प्रभारी मंत्री व बिलासपुर कलेक्टर से बात कर जल्द निमार्ण कराया जायेगा। वही कोटा विधायक प्रतिनिधि विकास सिंह ने विधायक मद से 5 लाख, एल्डरमैन माया मिश्रा ने एक लाख ,पार्षद मद से सोना विमल गुप्ता ने एक लाख रुपये व मनोरमा आदित्य दिक्षित पार्षद के द्वारा 50 हजार रुपये की घोषणा की।
इस कार्यक्रम के दौरान जनभागीदारी समिति अध्यक्ष के.आर. साहू, लीना ठाकुर, सोना गुप्ता पार्षद, संतोष गुप्ता, अरूण त्रिवेदी, घनश्याम तिवारी, संजू चौहान, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय ताड़े , प्राचार्या आशा दत्ता व स्कूल के शिक्षक सहित छात्राएं उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.