गुण्डरदेही धमतरी चौक स्थित कबीर मेडिकल स्टोर्स व चना मुर्रा दुकान मे चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
गुण्डरदेही पुलिस एवं सायबर सेल बालोद की संयुक्त टीम द्वारा करीबन 100-120 सीसीटीव्ही फुटेज को खंगालने के बाद मिली सफलता
चोरी किये रकम से चोरी के आरोप मे जेल मे बंद अपने बड़े भाई के जमानत के लिए खर्च करना बताए
गुण्डरदेही । मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रविन्द्र कुमार साहू पिता सरयु राम साहू उम्र 44 साल साकिन वार्ड क्रमंाक 13 ने दिनंाक 03.12.2022 को थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 02.12.2022 के 21ः15 बजे से दिनांक 03.12.2022 के 05ः30 बजे के मध्य इसके कबीर मेडिकल स्टोर से नगदी रकम 12000 रूपये तथा प्रार्थी की बगल मे लगे मोहित देवांगन के चना मुर्रा दुकान की ताला तोडकर कोई अज्ञात चोर 5000 रूपये जुमला 17,000 रूपये को चोरी कर ले गया है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध थाना गुण्डरदेही जिला बालोद मे अपराध क्रमांक 386 /22 धारा- 457, 380 भादवि पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया।
मामले के गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश राठौर के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही एस.एस. मौर्य के पर्यवेक्षण मे निरीक्षक राकेश ठाकुर थाना प्रभारी गुण्डरदेही, व निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी प्रभारी सायबर सेल बालोद के नेतृत्व मे टीम गठीत किया गया थाना गुण्डरदेही व सायबर सेल बालोद के संयुक्त टीम द्वारा करीबन 100-120 सीसीटीव्ही कैमरा के फुटेज को खंगालने के बाद संदेही चक्रधर निषाद पिता लिलाधर निषाद उम्र 22 साल साकिन वार्ड क्रमांक 12 गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (छ.ग.) का हाव - भाव संदेहास्पद लगने पर थाना गुण्डरदेही लाकर पुछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किये चोरी किये 17,000 रूपये 12,200 रूपये को शराब भठ्ठी मे रखे नगदी रकम को चोरी करने के आरोप मे जेल मे बंद अपने बडे कोमु निषाद के जमानत मे खर्च करना बताये। आरोपी को दिनंाक 09.12.2022 के 09ः30 बजे गिर. कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी गिर. एवं चोरी गये मशरूका बरामदगी मे थाना गुण्डरदेही से सउनि अरविंद साहू, आर. दमन वर्मा, सायबर सेल बालोद से आर. योगेश सिन्हा, आर. चन्द्रशेखर यादव, आर. पिपेश्वर बंजारे, आर. संदीप यादव, आर. राहुल गजपाल का विशेष योगदान रहा।
नाम आरोपीयान -
01. चक्रधर निषाद पिता लिलाधर निषाद उम्र 22 साल साकिन वार्ड क्रमांक 12 गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (छ.ग.)
चोरी गये मशरूका - 17,000 रू. नगदी
बरामद मशरूका - 4,800 रू. नगदी
CNI News गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.