महिला मोर्चा की जिला महामंत्री गायत्री साहु की पहल पर कोटा क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गरीब परिवारों व विकलांग का तत्काल राशन कार्ड बनाकर दिया।
कोटा रतनपुर से शिवम दुबे रिपोर्टर
कोटा क्षेत्र के पीपरतराई,मझगवा एवम आस पास के कुछ ग्रामीण परिवारों का राशन कार्ड काफी दिनों से नही बन पा रहा था जिसे लेकर ग्रामीणों ने महिला मोर्चा की जिला महामंत्री गायत्री साहू से मिली। ग्रामीणों को राशन कार्ड बनवाने में हो रही परेशानियों को देखते हुए गायत्री साहू ने तत्काल जनपत अध्यक्ष से मिलकर उन सभी ग्रामीणों का तत्काल राशन कार्ड बनवाया और उन्हें हाथो हाथ प्रदान की। तत्काल राशन कार्ड पाकर सभी ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे एवम सभी ग्रामीणों ने महामंत्री गायत्री साहू का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.