राजधानी रायपुर में सुश्री श्रीश्वरी देवी का 15 दिवसीय प्रवचन, आज समापन।
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर -डी.डी.नगर रायपुर,के गोल चौक में दिनांक 4दिसंबर से 18 दिसंबर 2022 को सुश्री श्रीश्वरी दीदी
जी का दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन का आज समापन दिवस रहा।
इस अवसर पर श्रीश्वरी देवी ने कहा कि वास्तविक मायने में संत महापुरुष ना ही तो श्राप देते हैं और ना ही कोई आशीर्वाद देते हैं,वे आपको भगवद् प्राप्ति करा सकते हैं।उसका भी तरीका होता है, पहले हमें शरणागत होना होगा, और जब अतः करण शुद्ध हो जाएगा तब गुरु हम पर कृपा करेंगे।
भगवान से हमें सांसारिक सुख सुविधाएं नहीं मांगनी चाहिए, बल्कि भगवान से संबंध जोड़ना चाहिए।
भगवान से निष्काम प्रेम एवं भक्ति करनी चाहिए।
आज समापन के अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु सुश्री श्रीश्वरी दीदी के प्रवचन का श्रवण किया।
कथा का आयोजन जगद्गुरु कृपालु सत्संग कल्याण समिति एवं समस्त नगर वासियों द्वारा किया गया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.