लम्जरी कार से अवैध शराब का परिवहन: 15 पेटी शराब जब्त, दो आरोपियों को छपारा पुलिस ने पकड़ा
सी एन आई न्यूज सिवनी से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी पुलिस अधीक्षक की ओर से चलाएं जा रहे नशे के खिलाफ अभियान के तहत छपारा पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली।
जिसके आधार पर ग्राम छपारा कला सिवनी से जबलपुर रोड 44 पर एक कार से 15 पेटी शराब जब्त करने की कार्रवाई की है।दो आरोपी गिरफ्तार,
इस कार्रवाई में शंकर सिंह पिता रामप्रसाद सिंह ठाकुर (48) निवासी एनआईटी टेकरी वार्ड नंबर 22 और पंकज सिंह पिता मेघराज सिंह परिहार (53) निवासी शिक्षक कॉलोनी मकान नंबर 418 दोनों ही छिंदवाड़ा के रहने वाले हैं। लोगों को पकड़े हैं।
15 पेटी शराब जब्त
अवैध रूप से शराब का परिवहन कार में किया जा रहा था। इसमें अंग्रेजी और देशी की 15 पेटी कुल 135 लीटर शराब की जब्ती बनाई गई। जिसकी कीमत लगभग 62 हजार रुपए है।दोनों आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और ईको स्पोर्ट्स कार जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए है, जब्त की। दोनों आरोपियों शंकर सिंह ठाकुर और पंकज सिंह परिहार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 525/ 2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया। इस कार्यवाही में नगर निरीक्षक सौरभ पटेल, सहायक उप निरीक्षक मुकेश उपाध्याय एवं रविंद्र पटेल शामिल रहे ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.