Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, December 21, 2022

सोसायटी के पास मारपीट करने वाले बलवा के 4 आरोपी गिरफ्तार

 सोसायटी के पास मारपीट करने वाले बलवा के 4 आरोपी गिरफ्तार


 सी एन आई न्यूज सिवनी से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

20, 2022 

सिवनी। थाना बंडोल में दिनाँक 17.12.2022 को सूचना मिली की ग्राम चन्दोरी खुर्द सोसायटी में धान तुलाई को लेकर हुए विवाद मे ग्राम चन्दोरी कला के गुण्डा बदमाश लक्ष्मण उर्फ झब्बू सनोडिया ने अपने साथिया के साथ एक राय होकर राजा ठाकुर, संजू ठाकुर के साथ मारपीट किया है सूचना पर तत्काल जिला अस्पताल सिवनी पहुँच आहत संजू पिता महेन्द्र सिंह ठाकुर उम्र 35 साल निवासी ग्राम चन्दोरी खुर्द से पूछताछ कर जानकारी ली गई जिसने बताया दिनांक 16.12.2022 को रात्री 08/00 बजे विक्की सनोडिया निवासी चन्दोरी कला का राजा ठाकुर के साथ धान तुलवाई को लेकर विवाद हुआ था जिसको लेकर विक्की सनोडिया का पिता लक्ष्मण उर्फ झब्बू अपने साथिया के साथ ग्राम चन्दोरी खुर्द आया और लाठी डंडो के साथ संजू ठाकुर व राजा ठाकुर के साथ मारपीट कर सिर मे हाथ पैर में चोट पहुँचाये है तथा घटना के बाद से फरार हो गये है। मोके पर देहाती नालसी धारा 294,323,324, 506, 147, 148 ता0हि0 का अपराध आरोपियो लक्ष्मण सनोडिया, विक्की सनोडिया, चंदन सनोडिया,रोहित सनोडिया के विरूध्द कायम कर विवेचना मे लिया गया। डॉक्टर की मेडिकल रिपोर्ट में आहत राजा ठाकुर को फ्रेक्चर आने से प्रकरण में धारा 325 ता0हि0 का इजाफा किया गया है.।

पुलिस अधीक्षक सिवनी रामजी श्रीवास्तव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी श्याम कुमार मरावी एसडीओपी अजाक लेखराज सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बंडोल उ.नि. दिलीप पंचेश्वर व्दारा थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपियो की तलाश कर खेरीटेक थाना कोतवाली सिवनी से सभी चार आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हे माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी में (1) लक्ष्मण उर्फ झब्बू पिता रामप्रसाद सनोडिया उम्र 45 साल निवासी चन्दोरी कला थाना बंडोल, (2) विक्की पिता लक्ष्मण सनोडिया उम्र 22 साल निवासी चन्दोरी कला थाना बंडोल, (3) चंदन पिता उदय सिंह सनोडिया उम्र 35 साल निवासी ग्राम खेरीटेंक थाना कोतवाली सिवनी (4) रोहित पिता कृष्णकुमार सनोडिया उम्र 26 साल निवासी ग्राम चंदोरीकला थाना बंडोल शामिल है।

सराहनीय कार्य उ.नि.दिलीप पंचेश्वर, उ.नि. महेश दुबे, सउनि बी.एस प्रजापति,जसवंत सिंह, अशोक सेन,प्र. आर अमर उईके, ब्रजेन्द्र लोखन्डे, आर राजेश सरयाम, सतीश पाल, विश्राम धुर्वे का रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad