Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, December 3, 2022

लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना बिसेषरा में काम करने वाले कुल 16 अस्थाई कर्मचारियों से नौकरी लगाने के नाम एवं स्थायी नौकरी दिलाने के नाम से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार


लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना बिसेषरा में काम करने वाले कुल 16 अस्थाई कर्मचारियों से नौकरी लगाने के नाम एवं स्थायी नौकरी दिलाने के नाम से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी शक्कर कारखाना के मैनुफैक्चरिंग विभाग संविदा अधिकारी के पद पर था, पदस्थ

आरोपी ने बड़े अधिकारियों के साथ अच्छा संबंध होने का झांसा देकर अस्थाई कर्मचारियों को नौकरी लगाने के नाम पर कुल रकम 17,00,000 का ठगी किया गया


जिला कबीरधाम के थाना पाण्डातराई में आवेदक अजय बंजारे,पालन सिंह बैस निवासी दशरंगपुर एवं अन्य 14 लोगों ने शिकायत दर्ज कराया कि लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना बिसेषरा में मैनुफैक्चरिंग विभाग में पदस्थ केमिस्ट संविदा अधिकारी दामोदर कर्ती ने दो वर्ष पूर्व आवेदनकर्ताओ से कुल 17,00,000 रूपये नौकरी लगाने के नाम से लेकर ठगी किया गया है। थाना में उक्त शिकायत प्राप्त होने पर मामले के संबंध में थाना प्रभारी पाण्डातराई द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता के आधार पर डॉ. लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे द्वारा मामले पर अपराध दर्ज कर तत्काल आरोपी की पतासाजी कर विधिसंगत् कार्यवाही किये जाने निर्देशित करने पर आवेदनकर्ताओं की शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 278/22 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी की पतासाजी के लिए श्री पंकज पटेल पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया के मार्गनिर्देशन एवं थाना प्रभारी पाण्डातराई निरीक्षक जे.एल. शांडिल्य के नेतृत्व में थाना पाण्डातराई से विशेष टीम गठित कर केमिस्ट संविदा अधिकारी स्थायी पता विक्रम नगर तलीपरा बरागढ थाना व जिला बरागढ उडिसा में जाकर दबिश देकर आरोपी दामोदर कर्ती पिता स्व श्री बंशीधर कर्ती उम्र 50 साल निवासी वार्ड नम्बर 04 विक्रम नगर तलीपरा बरागढ थाना व जिला बरागढ उडिसा से विधिसंगत् गिरफ्तारी कार्यवाही जाकर रिमांड में माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गनिर्देशन पर थाना पाण्डातराई टीम द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।.              

  CNI NEWS कवर्धा छतीसगढ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad