रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर...छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 बहतराई स्टेडियम बिलासपुर में संभाग स्तरीय प्रतियोगिता दिनाँक 12 दिसम्बर से 14 दिसम्बर 2022 तक आयोजित था। जिसमे बिलासपुर संभाग के अंतर्गत 8 जिले क्रमशः जांजगीर चाम्पा,रायगढ़,कोरबा, मुंगेली,मरवाही पेंड्रा गौरेला,शक्ति, सारंगढ़ एवम बिलासपुर के 0 से 18 वर्ष, 18 से 40 वर्ष एवम 40 वर्ष से अधिक वर्ग के चयनित खिलाड़ियों सम्मिलित हुए।
समापन दिवस पर आज दिनांक 14 दिसम्बर 2022 को पर 100 मीटर दौड़ -18 वर्ष में शुभम यादव द्वितीय लंबी कूद 18 से 40 वर्ष पुरुष वर्ग में बृजपाल द्वितीय स्थान प्राप्त किया लंबी कूद में 40 से अधिक आयु वर्ग में गणेशराम ध्रुव प्रथम स्थान प्राप्त किया
18 से 40 वर्ष में 100 मीटर दौड़ में मनोज कुमार यादव द्वितीय स्थान प्राप्त किया 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में संभाग में पूरे बाटी प्रतियोगिता में मनोज कुमार यादव ईश्वर सिंह मरकाम अमित कुमार तंबोली ध्रुवा सिंह ध्रुव द्वितीय स्थान प्राप्त किए सभी प्रतिभागियों को जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रभात गुप्ता सर जी खेल युवा कल्याण विभाग के अधिकारी एक्का सर खेल युवा कल्याण विभाग के प्रमुख कबड्डी कोच दिल चंद राठौर जी ने सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिए।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.