आरक्षण कटौती के विरोध में जकाँछ ने आरक्षण संसोधन प्रतिक्रिया विधेयक 2022 की प्रतिलिपि को फूंका- शमसुल आलम
सेंट्रल न्यूज़ इंडिया बालोद जिला से ब्यूरो रिपोर्ट :-
राजनांदगांव :- आज राजनांदगांव के बोइरडीह के मुख्य चौक में जकाँछ जिलाध्यक्ष शमसुल आलम व कार्यकर्ताओं ने आरक्षण संसोधन प्रतिक्रिया विधेयक 2022 की प्रतिलिपि को आरक्षण कटौती के विरोध में जला दिया। शमसुल आलम ने कहा आरक्षण में अनुसूचित जाति का 3% कटौती तथा आर्थिक रूप से कमजोर लोगो का 6% कटौती करके सरकार ने जनता को छला है
,सभी वर्ग के लोगो को अपना आरक्षण पाने का पूर्ण अधिकार है तथा सरकार को अनुसूचित जाति व आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को उनका आरक्षण वापस देना ही होगा अन्यथा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बैनर तले उग्र से उग्र प्रदर्शन किए जाएंगे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शमसुल आलम के साथ युवा शहर नगर निगम अध्यक्ष बिलाल सोलिन खान , संदीप पटेल, तामेश्वर पटेल , संदीप सूर्यवंशी , किसन पटेल, व ग्रामवासी उपस्थित थे



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.