ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कर रहे जिला शिक्षा अधिकारी के आदेशों की अवहेलना
विवादों से घिरे ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी के विपरीत कर रहे कार्य
CNI News बालोद जिला ब्यूरो प्रमुख :- प्रदीप सहारे
दल्लीराजहरा : - शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पंडर दल्ली राजहरा में पदस्थ प्रधान पाठक शीला खंडेकर को जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार अध्यापन कार्य के लिए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नया बाजार में अस्थाई पर पदस्थ ( अटैच) किया गया था लेकिन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डोंडी भारद्वाज के द्वारा उक्त शिक्षिका को नव पदस्थ स्कूल में पुनः प्रधान पाठक बनाए जाने का निर्देश देने से स्कूल के अन्य शिक्षकों में काफी असंतोष देखने को मिल रहा है स्कूल के सभी शिक्षकों ने उक्त शिक्षिका को नियम विरुद्ध तरीके से स्कूल का प्रधान पाठक बनाए जाने का विरोध किया है
इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार शीला खांडेकर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पंडरदल्ली राजहरा में प्रधान पाठक के तौर पर पदस्थ थी वही राजहरा के अन्य पूर्व माध्यमिक शाला नया बाजार स्कूल में पढ़ाई को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी बालोद द्वारा पंडरदल्ली में पदस्थ प्रधान पाठक शीला खंडेकर को नया बाजार की पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ किया गया था लेकिन कुछ ही दिनों बाद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डौंडी द्वारा पूर्व प्राथमिक शाला नया बाजार की उच्च वर्ग शिक्षक धनेश्वरी पांडे को पत्र लिखकर शीला खांडेकर को प्रधान पाठक का प्रभार दिए जाने का निर्देश दिया गया है
जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश के विपरीत ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा उक्त शिक्षिका को पदोन्नत करने के आदेश से स्कूल के अन्य सभी शिक्षकों में काफी असंतोष देखने को मिल रहा है नया बाजार शासकीय स्कूल के शिक्षकों ने शिक्षिका शीला खांडेकर को प्रधान पाठक का प्रभार दिए जाने का सख्त विरोध किया है
जिसमे ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को मोटी रकम लेनदेन का मामला सामने आया है जिसमें प्रधान पाठक बनाए जाने के संबंध में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को मोटी रकम लेने देने का मामला सूत्रों के द्वारा बताया गया है
वर्जन खंडेकर मैडम हटेगी उन्हें प्रभार नहीं मिलेगा उसी स्कूल में जो भी सीनियर पदस्थ टीचर है उन्हें प्रभार मिलेगा (BEO) को आदेश किया गया है तभी उसे निरस्त करो और जो भी सीनियर टीचर है उन्हें प्रभार दो
भारद्वाज जिला शिक्षा अधिकारी बालोद प्रभास बघेल
जिला शिक्षा अधिकारी ने शीला खंडेकर मैडम को नया बाजार दल्ली राजहरा में पदस्थ किया है और उस वक़्त प्रभार में धनेश्वरी पांडे मैडम थी धनेश्वरी पांडे मैडम रिटायर हो गई जिसमें मुझे उचित लगा शीला खांडेकर मैडम पहले भी प्रधान पीठिका व सीनियर टीचर है उसके अंदर मैं एल बी तेल बी टीचर थोड़ी रहेंगे और फिर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जय भारद्वाज के द्वारा गोल मटोल बात करते हुए कहा गया कि एक जिला शिक्षा अधिकारी को अगर प्रिंसिपल बनाकर बैठेंगे तो क्या जिला शिक्षा अधिकारी प्रिंसिपल के अंदर में बैठकर काम करेगा वैसे वहां पर जो टीचर लोग हैं एल बी है सब तोह वही शीला खांडेकर एक सीनियर टीचर है उनका दायित्व बनता है
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जय सिंह भारद्वाज




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.