रतनपुर ,,,जन समस्या निवारण शिविर में, 23 विभाग के अधिकारी मौजूद रहे
524 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 53 आवेदन का त्वरित निराकरण किया गया
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर महामाया मैदान में 11:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक जन समस्या निवारण शिविर लगाया गया था जिसमें लोगों का हुजूम देखने को मिला, लोग अपनी निजी व सार्वजनिक समस्याओं को लेकर शिविर में आवेदन जमा करते हुए देखे गए
शासन की मंशा के अनुरूप आम नागरिकों को किसी भी प्रकार से शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके और शासन की योजनाओं का लाभ मिलने में हो रही समस्याओं का निराकरण करने के लिए इस तरह का शिविर लगाया गया, जिसमें लोग अपनी समस्याओं को आवेदन के माध्यम से अधिकारियों को दिए जिसमें सबसे ज्यादा आवेदन आवास और पट्टा को लेकर आया है एक विकलांग महिला ने भी अपने आवास की समस्या को लेकर शिविर में पहुंची थी जिसे रतनपुर तहसीलदार सिदार मेडम ने संविदनशीलता का परिचय देते हुए विकलांग महिला के पास खुद जा कर उनका आवेदन लिया और उनकी समस्या सुनी जिस पर तहसीलदार मैडम ने बहुत जल्दी निराकरण की बात कही है
रतनपुर नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग अपनी समस्याओं को लेकर शिविर में पहुंचे थे जिन्होंने अपनी समस्याएं विभाग के स्टाल में जमा किए इस तरह इस शिविर में 23 विभाग के स्टाल लगाए गए थे जिन्होंने आम जनता की समस्या सुनी और जिस समस्या का निदान हो सकता है उनका त्वरित निदान भी किया गया और जिसका निदान नहीं हो पाया उसको विचार करने व बाद में निराकरण करने की बात कही गई इस शिविर में मुख्य रूप से एसडीएम कोटा हरि ओम द्विवेदी एवं तहसीलदार रतनपुर सुश्री शिल्पा भगत पटवारी दिलीप परस्ते के साथ-साथ सीएमओ मनीष वारे व सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व रतनपुर नगर पालिका के सभी कर्मचारी शिविर में मौजूद रहे





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.