जीपीएम— आपको बता दें कि बंशुराम पिता भागवत निवासी ग्राम पंचायत बंशीताल के द्वारा 29 नवंबर 2022 को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति भर्रीडांड उप केंद्र बंशीताल में 60 क्विंटल धान बेचा गया था,जिसकी राशि लगभग 122240 रुपए आज दिनांक तक किसान के खाते में नहीं डाली गई है,जबकि उन्हीं के द्वारा दोबारा 6 दिसंबर 2022 को 6 क्विंटल धान बेचा गया,जिसकी राशि बंशुराम पिता भागवत के खाते में लगभग 12240 रुपए आ चुकी है।
परंतु पूर्व में बेचे गए 60 क्विंटल की राशि नहीं आई इसके बारे में धान खरीदी केंद्र के ऑपरेटर से बात करने पर बताया गया कि बिक्री के दूसरे दिन ही उनके द्वारा पैसा भेज दिया गया है, आगे की जानकारी बैंक में ही मिल पाएगी,किसान के द्वारा बैंक वालों से जानकारी पूछे जाने पर उनके द्वारा किसान से बदतमीजी से बात की गई और उन्हें बिलासपुर जाकर जानकारी लेने है,के लिए कहा गया इस संबंध में आवेदन के माध्यम से तहसीलदार और एसडीएम मरवाही के समक्ष जानकारी दी गई थी,जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिससे नाराज किसान और उसके परिवार के द्वारा आज धान खरीदी केंद्र के सामने धरना प्रदर्शन किया गया और उनके द्वारा कहा गया कि यदि कल तक हमारे खाते में पैसे नहीं आते हैं,तो हमारे द्वारा कल गेट पर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
ग्राम पंचायत बंसीलाल की सरपंच चैन सिंह सरौता ने बताया की बंशुराम के साथ उसी दिन धान बेचे हुए किसानों के खाते में पैसे आ चुके हैं,परंतु इनके खाते में अभी तक पैसे नहीं डाले गए हैं,किसान वृद्ध होने के कारण ज्यादा भागदौड़ नहीं कर सकता है,अतः हम अपील करते हैं कि जल्द से जल्द उनके खाते में पैसे डाले जाएं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.