Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, December 22, 2022

 मामूली विवाद पर पत्नी के सिर में लोहे के रॉड से वारकर हत्या करने वाले आरोपी पति को थाना चिल्फी पुलिस ने महज चंद घंटों में पहुंचाया सलाखों के भीतर।



आरोपी के विरुद्ध थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक-40/2022 धारा-302 भा.द.वी. के तहत की गई कार्यवाही।


कबीरधाम जिले के थाना चिल्फी में आज दिनांक-22.12.2022 को प्रातः 8:30 बजे प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि यादव टोला चिल्फी में रहने वाले दशरथ यादव पिता स्वर्गीय रामायादव उम्र 50 वर्ष के द्वारा अपनी दूसरी पत्नी सीमा यादव को सिर में लोहे के राड जैसे भारी वस्तु से मारकर हत्या कर भाग गया है। की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी चिल्फी के द्वारा पुलिस टीम घटनास्थल पर रवाना किया गया तथा उक्त घटना की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दी गई। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री जगदीश उइके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चिल्फी के द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर उचित कार्यवाही करते हुए आरोपी के विरुद्ध थाने में अपराध क्रमांक 40/2022 धारा-302 भादवी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपी के पता तलाश हेतु विशेष टीम बनाकर पता तलाश हेतू रवाना किया गया पता तलाश दौरान जल्द ही पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुआ और आरोपी दशरथ यादव पिता स्वर्गीय रामायादव उम्र 50 वर्ष साकिन यादव टोला चिल्फी थाना चिल्फी जिला कबीरधाम को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर अपनी पत्नी सीमा यादव से आए दिन घरेलू विवाद होने के कारण गुस्से में आकर लोहे के रॉड जैसे भारी वस्तु से मारकर प्राणघात हमला कर हत्या करना स्वीकार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त लोहे के रॉड नुमा वस्तु को अपने घर के अंदर रखें फोल्डिंग पलंग के पीछे छुपा कर रखा था। जिसे गवाहों के समक्ष पुलिस टीम के समक्ष प्रस्तुत कर जप्त कराया गया। जिस पर पुलिस टीम के द्वारा आरोपी के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी चिल्फी निरीक्षक श्री विकास बघेल के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से प्रधान आरक्षक उमा शंकर नाग, महेश पांडे, गोकुल सोनकर, आरक्षक रामनारायण, संतोष बर्वे, गजेंद्र रात्रे, सुशांत पटेल, मोहम्मद हसनैन, हिरदेश सिंह का सराहनीय योगदान रहा।.                    CNI NEWS कवर्धा छतीसगढ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad