पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ 45 हजार रुपए ठगी, पुलिस ने किया मामला दर्ज
सी एन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी जिले में इन दिनों आनलाइन ठगी के मामले बढ़ते जा रहे है।साइबर फ्राॅड से बचने को लेकर लोगों के भीतर जागरूकता नहीं आ रही है।आए दिन लोग अपनी जमा पूंजी गवा रहे हैं।
ऐसे ही एक मामले में सिवनी की छात्रा के साथ 10 हजार रुपए की ठगी हों गई है।वह सोमवार चौक भैरोगंज में बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। छात्रा ने कोतवाली में एफ आई आर दर्ज कराई है। छात्रा ने बताया कि वह पांजरा की रहने वाली है,जो सोमवार चौक में रहकर पढ़ाई करती है। उसके मोबाइल नंबर पर एक व्यक्ति का फोन आया, उसने अपना नाम चंदू जीजू बताया। छात्रा के जीजा का भी नाम चंदू है।वह उसे अपना जीजा मानकर बात करने लगी। उसने कहा कि फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि होशंगाबाद वाला दोस्त 20,000 हजार रुपए भेज रहा है। मैंने तुम्हारा फोन पर नंबर दे दिया है। फोन करने वाले व्यक्ति ने छात्रा को गुमराह करते हुए 10 हजार रूपए फोन पे पर ट्रांसफर करवाए।
छात्रा ने 10 हजार फोन पे पर ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद फोन करने वाला व्यक्ति गुमराह कर और रकम ट्रांसफर करवाते रहा।
धीरे धीरे फोन वाले व्यक्ति को छात्रा ने लगभग 45 हजार ट्रांसफर कर दिए। छात्रा ने सामने वाले व्यक्ति को फोन लगाकर बोला कि मेरे खाते से पैसे कट गए हैं। उसने कहा कि मैं जैसा बोल रहा हूं आप करते जाओ नहीं तो पैसे वापस नहीं आएंगे।
छात्रा को लगा कि वह ठगी का शिकार हो गई है। उसने फोरन इसकी जानकारी कोतवाली को दी। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीबद्ध करते हुए जांच में ले लिया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.