Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, December 22, 2022

संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने किया मोहला विकासखंड में दो नए विद्युत वितरण केंद्र का सुभारंभ कनिष्ठ अभियंता कार्यालय वासड़ी एवम गोटाटोला का किया शुरुवात वासडी में 48 गांव के 4348 तथा गोटाटोला में 60 गांव के विद्युत हितग्राही सीधे लाभान्वित होंगे




संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने किया मोहला विकासखंड में दो नए विद्युत वितरण केंद्र का सुभारंभ 


कनिष्ठ अभियंता कार्यालय वासड़ी एवम गोटाटोला का किया शुरुवात


वासडी में 48 गांव के 4348 तथा गोटाटोला में 60 गांव के विद्युत हितग्राही सीधे लाभान्वित होंगे


मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला अंतर्गत मोहला विकासखंड के वासड़ी एवम गोटाटोला में नए विद्युत वितरण केंद्र का उद्घाटन संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। मुख्यातिथि मंडावी ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। 




विद्युत विभाग के सी. ई. मेश्राम ने विभागीय प्रतिवेदन में बताया की वासड़ी में नए विद्युत वितरण केंद्र से  48 गांव एवम 4348 उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। यह वितरण केंद्र कौडिकसा, मोहला एवम चौकी से अलग होकर बनाया गया है। इससे अब क्षेत्र में हम आसानी से निर्बाध बिजली का आपूर्ति कर पाएंगे।

इसी प्रकार से नवीन विद्युत वितरण केंद्र गोटाटोला में 60 गांव के हितग्राही सीधे लाभान्वित होंगे जिसे खडगांव एवं मोहला से अलग कर बनाया गया है। 


मुख्य अतिथि इंद्रशाह मंडावी ने क्षेत्रवासियों को नवीन विद्युत केंद्र एवम कनिष्ठ अभियंता कार्यालय के उद्घाटन पर बधाई प्रेषित किया एवम कहा की नए केंद्र खुलने से ग्रामीणों को सीधे लाभ होगा, विद्युत की उपलब्धता एक मूलभूत आवश्यकता है जिसके लिए हम लगातार प्रयासरत रहे है। बिजली बिल का भुगतान से लेके विद्युत बाधित होने पर अब त्वरित सुधार करने में आसानी होगी। विद्युत संबंधी विभागीय कार्य करने हेतु भी अब दूर जाना नहीं होगा। आपके क्षेत्र में कनिष्ठ अभियंता कार्य करेंगे शिकायत का निराकरण भी यही हो जायेगा आप सब विभाग का सहयोग करेंगे जिससे सरलता से समस्या का निराकरण हो जायेगा। 


विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी सतीश शर्मा, पीसी साहू, परियोजना अधिकारी चंद्राकर, सहायक अभियंता शिरीष मिलिंद, एम.के. साहू, एस गंधर्व, बीएल कुर्रे उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संजय जैन, नारायण खंडेलवाल, वासड़ी सरपंच रेशमा बाई उईके, महेंद्र कुमार गोटे ग्राम पटेल, तानु राम पटेल, सुकलाल पोरेटी, हेमंत चंद्रवंशी, हीरामन उईके, लग्नू राम चंद्रवंशी, राजेंद्र जुरेशिया, राजेंद्र चक्रधारी, कुमार कोरेटी, जवाहर बोगा, लता साव, कमलेश नेताम, नगीना साहू, रोहिदास साह,  गोटाटोला सरपंच शांता बाई कलामे, अग्नू राम कुमेटी, जोतराम यादव, कपिल कोमरे, ताराचंद शर्मा,  उपस्थित थे।


सी एन‌‌‌ आई न्यूज चौकी से शंशाक विश्व कर्मा की रिपोर्ट...

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad