कोंचरा गौठान में मनाया गया" गौरव दिवस" राज्य सरकार की गौरवशाली 4 वर्ष पूर्ण होने पर ।
संवाददाता बैजनाथ पटेल बेलगहना (कोंचरा )
बेलगहना / छत्तीसगढ़राज्य सरकार की गौरवशाली चार वर्ष पूर्ण होने पर ग्राम पंचायत कोंचरा के गौठान में मनाया गया गौरव दिवस।
छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व मे गौरव शाली चार वर्ष पूर्ण होने पर आज ग्राम पंचायत कोंचरा के गौठान में गौरव दिवस मनाया गया।
जहां छत्तीसगढ़ सरकार की अनेक जनहितकारी योजनाओं जैसे कर्ज माफी, 25 सौ समर्थन मूल्य धान खरीदी, तेंदूपत्ता मानदेय वृद्धि, रियायती दर पर ऋण योजना , राजीव गांधी किसान न्याय योजना, बिजली बिल हाफ, गोधन न्याय योजना, भूमिहिन कृषि मजदूर न्याय योजना, धन्वंतरीन मेडिकल योजना, तुंहर सरकार, तुंहर द्वार के अलावा विभिन्न योजनाओं के संदर्भ में जानकारियां दी गई
जिसमें विशेषकर तेंदूपत्ता संग्रहको को सरकार की ओर से मिलने वाले योजनाओं से लाभ के बारे में विस्तृत जानकारियां दी गई।
उक्त कार्यक्रम में बेलगहना वन परीक्षेत्र डिप्टी रेंजर ए. पी. सिंह, अजय श्रीवास, निर्मल पांडे, सहा राम यादव राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष बैजनाथ पटेल हजारी लाल पटेल दुर्गेश पटेल,शाकंभरी महिला स्व सहायता समूह अध्यक्ष रामकुमार पटेल कुंती बाई राज बाई मालती बाई राधिका सतवंती रजनी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.