रतनपुर पेंड्रा NH मे सड़क हादसा एक युवक की गई जान।
रतनपुर बिलासपुर से ताहिर खान के साथ सुरेंद्र मिश्रा की रिपोर्ट।
बिलासपुर --रतनपुर थाना अंतर्गत ग्राम चपोरा सेमरा निवासी संतोष जायसवाल पिता स्वर्गीय हिमाचल प्रसाद जायसवाल उम्र 40 वर्ष को रतनपुर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक CG 04-NV 8368 ने अपने चपेट में ले लिया जिसमें संतोष जयसवाल को घसीटते हुए लगभग 100 मीटर तक ले गया जिससे मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई
मृतक अपने घर से मोटरसाइकिल CG 10 EE-2444 में चपोरा पेट्रोल टंकी पेट्रोल डलवाने के लिए जा रहा हूं अभी वह सेमरा मोड पहुंचा ही था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे मोटरसाइकिल सवार के सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई राहगीरों की मदद से जिसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी गई सूचना पाकर रतनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है आक्रोशित ग्रामीणों ने चपोरा रोड पर 2 घंटे से चक्का जाम कर दिया है ग्रामीणों में भारी आक्रोश के साथ चक्का जाम किए जाने की सूचना मिलते ही रतनपुर थाना और बेलगहना चौकी के पुलिस स्टाफ के द्वारा मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दिया जा रहा है लेकिन ग्रामीण उच्च अधिकारी के आने का इंतजार करते हुए चक्का जाम किए हुए हैं समाचार लिखे जाने तक कोई भी उच्च अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.