मोहम्मद अज़हर हन्फी की रिपोर्ट
बलौदाबाजार:- 7वी राष्ट्रीय हापकीडो प्रतियोगिता 17 से 18 दिसंबर 2022 अमल दत्ता कृरंगन स्टेडियम कोलकाता में अयोजित हुआ इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने 5 स्वर्ण, 3 रजक, 9 कांस्य कुल 17 पदक प्राप्त किया । जिसमे जिला बलौदा बाजार हापकीडो के खिलाड़ियो ने 2 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक, 6 कास्य समेत 10 पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर अपना अच्छा प्रदर्शन किया। और इस अवसर पर विजेता खिलाडिय़ों को जिला बलौदा बाजार हापकिडो के संरक्षक कैलाश बलानी, कोषाध्यक्ष परमानद सचदेव के द्वारा पुरुस्कृत बच्चो को मेडल वितरण किया गया। और संरक्षक कैलाश बलानी ने राष्ट्रीय हापकिडो पदक प्राप्त खिलाडियों को हापकीडो ड्रेस देने घोषणा की साथ ही जो भी खेल में सुविधा चहिए उनके द्वारा आश्वासन मिला । खिलाड़ियों में स्वर्ण पदक संजना देवांगन, स्वर्ण पदक द्रोपति साहू, रजत पदक नेहा वर्मा, रजत पदक अंजली ठाकुर, कांस्य पदक खुशी श्रीवास, कांस्य पदक अंजू साहू, कांस्य पदक पी रजनीश, कांस्य पदक यशवंत ध्रुव ने प्राप्त किया विजेता खिलाड़ियों को राष्ट्रीय हापकिडो संघ के उपाध्यक्ष अमल तालुकदार, जिला बलौदा बाजार हापकिडो के संरक्षक कैलाश बलानी जिला बलौदा बाजार हापकिडो के अध्यक्ष रंजीत दवानि, जिला बलौदा बाजार हापकीडो के उपाध्यक्ष राकेश मंधन, जिला बलौदा बाजार हापकीडो के कोषाध्यक्ष परमा नंद सचदेव, आर के फुटन, मुरली धर, बलौदा बाजार के सहसचिव राहुल शर्मा एवम छत्तीसगढ़ हापकीडो के कोच पी सुरेश राव, सीनियर खिलाड़ी नेहा साहू, युराज साहू, कुमेश साहू बढ़ाई शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की उपरोक्त जानकारी जिला बलौदा बाजार हापकीडो के सचिव यशवंत ध्रुव के द्वारा दिया गया ।























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.